Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: शहीद बलवीर चंद को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Kangra News: शहीद बलवीर चंद को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

काँगड़ा |
Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत नेरना के बीएसएफ जवान बलवीर चंद का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ सुखार में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में ड्यूटी के दौरान ग्रेनेड विस्फोट की चपेट में आने से बलवीर चंद बीते कल शहीद हो गए थे।

इससे पहले जवान की पार्थिव देह सुबह लगभग 2:30 बजे कस्बा राजा का तालाब पहुंची। यहां पंचायत भवन नेरना के बाहर पूर्ण सुरक्षा के साथ पार्थिव देह लेकर पहुंची बीएसएफ की गाड़ी को घर से एक किलोमीटर पहले खड़ा कर दिया गया था।

मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे जैसे ही बलवीर की पार्थिव देह पैतृक घर पर पहुंची, हर तरफ चीख-पुकार का माहौल हो गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बलवीर चंद अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम… के नारों से गूंज उठा। वहीं, पति बलवीर चंद की पार्थिव देह को तिरंगे में लिपटी देख पत्नी सुदेश कुमारी बेसुध हो गईं।

शहीद जवान की अंतिम यात्रा में सैकड़ाें लोग शामिल हुए। इस दौरान हर आंख नम हो गई। शमशानघाट सुखार में 24 बटालियन के एएसआई अश्वनी कुमार की अगुवाई में उनकी टीम ने जवान को सलामी दी। बड़े बेटे विशाल सिंह ने अपने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

इस दौरान स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, एसएचओ नूरपुर सुरेंद्र धीमान, चौकी प्रभारी रैहन कुलदीप ठाकुर, 51 बटालियन जम्मू के एसआई जोगिंदर लाल, इंस्पेक्टर सुशील कुमार पांडे, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर आईजी रमेश सिंह, डिप्टी कमांडेंट रमेश मंडियाल, सहायक कमांडेंट जरनैल सिंह डडवाल, इंस्पेक्टर रामेश्वर सिंह पठानिया, इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह, इंस्पेक्टर कुशल पठानिया, सहित अन्यों ने जवान को श्रद्धांजलि दी।

Himachal Cryptocurrency Fraud: हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में हाईकोर्ट में दायर की स्टेटस रिपोर्ट

Himachal Cryptocurrency Fraud: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर सिरमौर के पूर्व सैनिक से डेढ़ करोड़ की ठगी

Kangra News: पुलिस ने 8 महीने बाद सुलझाया दिव्यांग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी का DNA नमूना भ्रूण से मैच होने पर हुआ खुलासा

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now