Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Pradesh Weather: IMD ने बताया हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, जानिए किस दिन होगी बारिश और बर्फबारी

Himachal Pradesh Weather, Weather Update

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदलने वाला हैं। हालांकि प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बर्फ़बारी से बाधित 130 सड़कें मौसम खुलने के बावजूद भी बहाल नहीं हो पाई है। बारिश और बर्फ़बारी से बिजली विभाग के 62 बिजली ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। हिमपात से बिजली लाइनों को भारी क्षति पहुंची है। ऐसे में मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश में कई विभागों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 17 से 20 फरवरी तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  HIMACHAL NEWS: शहीद लांस नायक प्रवीण शर्मा को सैंकड़ो लोगों ने नम आँखों से दी विदाई

हिमाचल प्रदेश में सप्ताह भर से मौसम साफ बना हुआ है। इससे ठंड का असर कम हुआ है और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में सोमवार को हल्के बादल छाए रहे। राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में भी मौसम खराब रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। विक्षोभ का ज्यादा असर 18 और 19 फरवरी को देखने को मिलेगा। इस दौरान शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी, लाहौल स्पीति और किन्नौर ज़िला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी, जबकि निचले क्षेत्र में बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  Vimal Negi Death Case: सीबीआई 35 अधिकारियों से करेगी पूछताछ, पूर्व MD मीणा की अंतरिम जमानत 14 जुलाई तक बढ़ी..!

हालांकि उनका कहना है कि अगली 24 घंटे के दौरान राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है, जबकि अन्य भागों में मौसम साफ बना रहेगा। 15 और 16 फरवरी को समूचे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र शिमला के मुताबिक सोमवार को प्रदेश में 130 सड़कें बंद हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 68 सड़क मार्ग बाधित हैं। सड़कोंको बहाल करने के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी और पीडब्ल्यूडी ने मशीनरी लगाई हैं। अधिकारियों के मुताबिक बर्फ से ढके दूरदराज के इलाकों में सड़कें खुलने में समय लग सकता है।

Himachal Pradesh Weather | Himachal Pradesh Weather Update

Himachal Pradesh Weather: IMD ने बताया हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, जानिए किस दिन होगी बारिश और बर्फबारी

इसे भी पढ़ें:  शिमला में आदमखोर तेंदुए पर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए सुनाया ऐतिहासिक फैसला

Rajya Chayan Aayog : भ्रष्टाचार मुक्त चयन प्रक्रिया लागू करेगा राज्य चयन आयोग

Himachal Sports Policy : प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार तैयार कर रही नई खेल नीति

Sirmour News : बच्चों को गुड टच व बैड टच के प्रति दी गई जानकारी

Himachal Budget Session 2024: 14 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का Budget Session, सीएम सुक्खू 17 फरवरी को पेश करेंगे बजट

Aaj Ki Khabren Himachal News in Hindi Himachal Pradesh Weather Himachal Pradesh Weather Update Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now