Prajasatta Side Scroll Menu

T-20 World Cup 2024: BCCI सचिव जय शाह ने हार्दिक को T-20 वर्ल्ड कप की कप्तानी न देने पर कही ये बड़ी बात ..

T-20 World Cup 2024 | Rohit Sharma | Hardik Pandya | Jay Shah

स्पोर्ट्स डेस्क |
T-20 World Cup 2024: BCCI सचिव जय शाह ने कहा है, अगर हार्दिक T-20 वर्ल्ड कप में चोटिल हो जाता तो किसे कप्तानी देते..?  इसलिए T-20 World Cup 2024 में रोहित शर्मा ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे। हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में भारत के उपकप्तान होंगे। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने 14 फरवरी को सौराष्ट्र में यह बड़ी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम T-20 World Cup 2024 का खिताब जीतेगी। जय शाह ने निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण के मौके पर यह घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में हार्दिक के बजाए रोहित शर्मा को ही कप्तानी सौंपने की वजह भी बताई।

बता दें कि हार्दिक 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे। लेकिन जनवरी 2024 में अफगानिस्तान सीरीज में वे इंजरी की वजह से खेल नहीं पाए। तब रोहित ने वापसी की और उन्होंने ही कप्तानी संभाली।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई इंडियंस ने जीता अपना आखिरी मैच, दिल्ली-यूपी मैच से तय होगा पहला फाइनलिस्ट

जय शाह ने भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी को लेकर कहा, रोहित अभी अफगानिस्तान सीरीज में कप्तानी कर ही रहा था। साफ था कि आगे उसे कप्तानी देनी है। T-20 World Cup 2024 में हार्दिक उपकप्तान रहेगा। मान लीजिए हार्दिक वर्ल्ड कप में चोटिल हो गया, तो हम कप्तानी किसको दें। रोहित को आप देखेंगे कि अफगानिस्तान के खिलाफ हम 27 रन पर 4 विकेट गंवा चुके थे। फिर जिस तरह से उसने धुंआधार शतक लगाया, तब हमें उस पर ज्यादा सवाल नहीं करना चाहिए। उसकी क्षमता तो है ही।

इसे भी पढ़ें:  ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई, बताया गौरव का क्षण

जय शाह ने बोला जैसे मैंने इधर ही बोला कि 10 गेम हम लगातार जीते। हम फाइनल जीत पाते तो अच्छा होता, लेकिन वह खेल का हिस्सा है। जो भी अच्छा खेलेगा, वह जीत ही जाएगा। क्या आप लोगों को रोहित पर शक है?

इससे पहले जय शाह ने रोहित को कप्तान बनाने का ऐलान करते हुए कहा, 2023 में अहमदाबाद में हम भले ही 10 लगातार जीत के बाद वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए, लेकिन हमने दिल जीते। मैं आपसे वादा करता हूं कि 2024 में बारबडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में हम भारत का झंडा गाड़ेंगे। जय शाह ने अंत में कहा, हिटमैन और हार्दिक मिलकर भारत को T-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि हार्दिक अभी चोट से उबर रहे हैं। उन्हें वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी। इसके बाद से वे क्रिकेट नहीं खेल पाए। आईपीएल 2024 से उनकी वापसी होगी। यहां वे मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे और इस टीम में रोहित शर्मा भी शामिल हैं। अभी हार्दिक रिहैबिलिटेशन में हैं। वे पिछले कुछ सालों में कई तरह की चोटों से परेशान रहे हैं। इसी वजह से वे टेस्ट क्रिकेट से भी दूर हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  IND vs NZ: रांची में MS धोनी का जलवा, पत्नी साक्षी के साथ देखने पहुंचे मैच, देखें

T-20 World Cup 2024 | Rohit Sharma | Hardik Pandya | Jay Shah

Supreme Court On Electoral Bonds: बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की योजना.. कहा-चुनावी बॉन्ड योजना असंवैधानिक…

Kargil Hero Vikram Batra Mother Death: शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का निधन

प्रदेश काँग्रेस सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना से एंटी हेलनेट को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण: चेतन बरागटा

मोदी सरकार ने प्रदर्शनकारियों से हर स्तर पर की चर्चा, बातचीत के दरवाज़े सदा खुले : Anurag Thakur

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update Rohit Sharma Sports News sports update Hindi Team India

Join WhatsApp

Join Now