Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kargil Hero Vikram Batra Mother Death: शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का निधन

Kargil Hero Vikram Batra Mother Death

कांगड़ा |
Kargil Hero Vikram Batra Mother Death: कारगिल हीरो शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा (Kargil Hero Vikram Batra Mother Death) का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने कांगड़ा जिले के पालमपुर में अंतिम सांस ली। उन्हें हर्ट अटैक आया और फिर उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पति और एक बेटा छोड़ गई हैं।

जानकारी के अनुसार, शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा की मां बीते कुछ दिन से बीमार चल रही थीं। बुधवार को उन्हें हर्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार पालमपुर में किया जाएगा। कमलकांत बत्रा के निधन पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है। साथ ही सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए भी दुआ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  शहीदों ने दी पालमपुर को विशेष पहचान

मुख्यमंत्री ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां परमवीर चक्र से अलंकृत शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमल कांत बत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका 77 वर्ष की आयु में आज जिला कांगड़ा के पालमपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की।

बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने 24 साल की उम्र में ही अपने देश के लिए अपने प्राण न्योंछावर कर दिए थे। अपने बहादुर बेटे के निधन से कमलकांत बत्रा टूट-सी गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस दुख का सामना किया। मरणोपरांत कैप्टन विक्रम बत्रा को वीरता पुरस्कार और परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। इतना ही बल्कि उन्हें टाइगर ऑफ द्रास, लायन ऑफ कारगिल, कारगिल हीरो जैसे नामों से भी जाना जाने लगा।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: कांगड़ा पुलिस को बड़ी सफलता, HRTC बस में 13 वर्षीय नाबालिग से 130 ग्राम चिट्टा बरामद

कमलकांत बत्रा ने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था
कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा राजनीति में कदम रखी थीं। उन्होंने साल 2014 में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। कुछ महीनों बाद ही उन्होंने आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ दिया था।

Kargil Hero Vikram Batra Mother Death | Shaheed Vikram Batra |

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए भाजपा विधायकों ने बनाई रणनीति

प्रदेश काँग्रेस सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना से एंटी हेलनेट को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण: चेतन बरागटा

Solan News: कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में 15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

इसे भी पढ़ें:  ज्वालाजी में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Paragliding Activities in Chamba: चंबा में इन स्थलों पर जल्द आयोजित की जाएगी पैराग्लाइडिंग गतिविधियां

Army Agniveer Bharti 2024 : अग्निवीर योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया 22 मार्च, 2024 तक ऑनलाईन परीक्षा 22 अप्रैल, 2024 से

White Paper Exposed Congress: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- श्वेत पत्र ने खोली कांग्रेस की पोल

Himachal PradeshKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samacharShimla News Today

Join WhatsApp

Join Now