Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal Rajya Sabha Election: कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ भाजपा ने हर्ष महाजन को मैदान में उतारा

BJP made Harsh Mahajan its candidate in Himachal Rajya Sabha elections,

शिमला |
Himachal Rajya Sabha Election:  बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में भी अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से हर्ष महाजन ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में हिमाचल में राज्यसभा का चुनाव अचानक रोचक हो गया है।

जहाँ कांग्रेस की तरफ से बेशक सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी बनाया गया हो, लेकिन भाजपा कम विधायक होने के बावजूद इस चुनाव को खाली नहीं जाने दे रही। विपक्षी दल की तरफ से कांग्रेस से भाजपा में आए हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाया गया और आज ही उन्होंने अपना नामांकन किया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित बीजेपी विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और दो सांसद सुरेश कश्यप व सिकंदर कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

बता दें, हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उनके राज्यसभा नामांकन से अब कांग्रेस की चिंता बढ़ सकती है। साल 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान हर्ष महाजन कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे और फिर उन्हें पार्टी में कोर ग्रुप का सदस्य बनाया गया।

बीजेपी में शामिल होने से पहले हर्ष महाजन कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं। साथ ही वह, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्पेशल एडवाइजर और रणनीतिकार रह चुके हैं।  हर्ष महाजन तीन बार चंबा विधानसभा से विधायक रहे हैं और वीरभद्र सरकार में उनके पास पशुपालन मंत्री का जिम्मा था।

विधानसभा में यदि दलीय स्थिति देखें तो कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा 40 विधायक, भाजपा के पास 25 और तीन निर्दलीय विधायक हैं। निर्दलीय विधायक पिछले कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक अटेंड कर चुके हैं और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन की घोषणा भी कर चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा की ओर से प्रत्याशी देने के बाद राज्यसभा का चुनाव रोचक हो जाएगा।

पूर्व सीएम जयराम ने क्या कहा
नामाकन दाखिल करने के बाद पूर्व सीएम और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर कि हर्ष महाजन को सोच समझकर राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। जहाँ तक कांग्रेस के उम्मीदवार की बात है तो वाटर सेस मामले में राज्य सरकार की तरफ से वकील मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश छोटा राज्य है राज्यसभा की केवल तीन सीटें हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया है। इससे चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओ में निराशा है। हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाये जाने और क्रोस वोटिंग को लेकर नेता विपक्ष ने कहा कि विधायक अंतर आत्मा की आवाज पर मतदान करे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं।

Sarfaraz Khan Debut : सरफराज खान का टेस्ट डेब्यू, पिता और पत्नी नहीं रोक पाए आंसू , हुए भावुक

T-20 World Cup 2024: BCCI सचिव जय शाह ने हार्दिक को T-20 वर्ल्ड कप की कप्तानी न देने पर कही ये बड़ी बात ..

Kargil Hero Vikram Batra Mother Death: शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का निधन

Paragliding Activities in Chamba: चंबा में इन स्थलों पर जल्द आयोजित की जाएगी पैराग्लाइडिंग गतिविधियां

Army Agniveer Bharti 2024 : अग्निवीर योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया 22 मार्च, 2024 तक ऑनलाईन परीक्षा 22 अप्रैल, 2024 से

Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी जाएंगे राज्यसभा

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
BJPHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now