Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sarfaraz Khan Debut : सरफराज खान का टेस्ट डेब्यू, पिता और पत्नी नहीं रोक पाए आंसू , हुए भावुक

Sarfaraz Khan Debut

स्पोर्ट्स डेस्क |
Sarfaraz Khan Debut : भारत के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को आखिरकार भारत के लिए डेब्यू (Sarfaraz Khan Debut) का मौका मिल गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी राजकोट टेस्ट में सरफराज खान को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में सरफराज प्लेइंग XI का हिस्सा हैं। उन्हें श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है। अनिल कुंबले से कैप लेने के बाद सरफराज सीधे अपने माता-पिता के पास गए।

सरफराज खान के माता-पिता के लिए यह लम्हा बेहद भावनात्मक था। उनके पिता नौशाद फूट-फूट कर रोते भी दिखे। सरफराज खान को टेस्ट डेब्यू (Sarfaraz Khan Debut) कैप मिलते ही पिता ने उसे चूमा और फिर रो पड़े। उत्तर प्रदेश के रहने वाले और मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज खान को पहले बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई से रणजी खेलने वाले सरफराज खान डेब्यू कैप (Sarfaraz Khan Debut) मिलने के बाद भावुक हो गए। वह ग्राउंड में मौजूद अपने पिता नौशाद खान और परिवार से मिल कर भावुक हो गए और उन्हें गले लगा लिया।

सरफराज के पिता भी क्रिकेटर रहे हैं। वह यूपी के आजमगढ़ से क्रिकेट खेलने के लिए मुंबई पहुंचे थे। हालांकि पिता नौशाद खान का देश के लिए खेलने का सपना पूरा नहीं हो सका। ऐसे में उन्होंने अपने बेटों को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा।

इसे भी पढ़ें:  10 चौके..1 छक्का.. Virat Kohli ने जड़ दिया तूफानी शतक, Sachin Tendulkar के इस रिकॉर्ड की करी बराबरी

पिता से इस तरह गले लगने के लिए हर बेटा जिंदगी भर तरसता है। सरफराज खान ने अपने पिता नौशाद खान का सपना साकार कर दिया। आपको शायद पता नहीं होगा, सरफराज के पिता ने भी आजमगढ़ से मुंबई का सफर तय किया था। वह भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहते थे, पर उनका सपना टूट गया था। ऐसे में उन्होंने अपने बेटों को क्रिकेटर बनाने का सोचा। अपने बेटों के लिए पिता नौशाद खान ही कोच थे। जब सरफराज खान को भारत का टेस्ट डेब्यू कैप मिल रहा था, तो उनके पिता की आंखों में आंसू थे।

सरफराज के भाई मोईन खान और मुशीर खान भी क्रिकेटर हैं। मुशीर खान हाल ही में साउथ अफ्रीका में संपन्न हुई अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से खेले हैं। 26 साल के सरफराज खान आईपीएल में खेल चुके हैं और अब पहली बार भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बने हैं। सरफराज ने पिछले कुछ समय में घेरलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका फल अब उन्हें मिल गया है।

इसे भी पढ़ें:  'उनके आगे डिविलियर्स और गेल भी फीके' Suryakumar Yadav को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान

आपको बता दें कि 9 साल भारतीय घरेलू क्रिकेट में मेहनत करने के बाद आखिरकार युवा बल्लेबाज सरफराज खान को टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेलने का मौका मिला है। सरफराज खान अभी तक 45 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 66 पारियों में 69.85 की औसत से 3912 रन बनाए हैं। इन मैचों में सरफराज खान ने 11 अर्धशतकीय और 14 शतकीय पारियां खेली हैं। वह अभी तक 37 लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं। इस मैचों में उन्होंने 34.94 की औसत से 629 रन बनाए हैं। वहीं, 96 टी-,20 मैचों में उन्होंने 22.41 की औसत से 1188 रन बना चुके हैं।

जैकेट पर लिखे ‘Cricket Is Everyone’s Game’ पर होने लगी चर्चा

Sarfaraz Khan Debut
Sarfaraz Khan Debut

Sarfaraz Khan Father Message to World: अनिल कुंबले से कैप लेने के बाद सरफराज सीधे अपने माता-पिता के पास गए। वहां उनके पिता ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद पिता नौशाद की जैकेट पर चर्चा होने लगी। दरअसल जब सरफराज और उनके पिता गले लग रहे थे तब उनके पिता की जैकेट के पीछे लिखा एक खास मैसेज नजर आया। अक्सर ही यह कहा जाता है कि क्रिकेट इज जेंटलमेन गेम (Cricket is Gentleman Game)। क्रिकेट की शुरुआत अंग्रेजों ने की थी और इसे काफी महंगा खेल माना जाता था। अंग्रेजों ने इस महंगे खेल को जेंटलमेन गेम कहा था। अब सरफराज के पिता ने दुनिया को मैसेज दिया कि ‘Cricket Is Everyone’s Game’। उनके इस मैसेज से साफ था कि वह बेहद ही मामूली परिवार के हैं।

इसे भी पढ़ें:  कौन-सी टीम जीतेगी WTC Final और वनडे वर्ल्ड कप 2023? ब्रेट ली ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Sarfaraz Khan Debut  | Cricket Is Everyone’s Game | Sarfaraz Khan Father Message to World

T-20 World Cup 2024: BCCI सचिव जय शाह ने हार्दिक को T-20 वर्ल्ड कप की कप्तानी न देने पर कही ये बड़ी बात ..

Supreme Court On Electoral Bonds: बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की योजना.. कहा-चुनावी बॉन्ड योजना असंवैधानिक…

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए भाजपा विधायकों ने बनाई रणनीति

प्रदेश काँग्रेस सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना से एंटी हेलनेट को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण: चेतन बरागटा

भारत सरकार ने Mumbai Airport पर एयर स्पेस की भीड़ को संभालने के लिए उठाए ये कदम

Joint Pain Oil: जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत दिलाता है ये तेल, घर पर ऐसे करें तैयार

Supreme Court on Post of Deputy CM: राज्यों में उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा बयान

Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update Sports News sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now