Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई वृद्धि

New MGNREGA Rates

New MGNREGA Rates: केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के मजदूरों के लिए एक अहम फैसला किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इन मजदूरों की दिहाड़ी में 3 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगीं. इसकी अधिसूचना आज जारी कर दी गई है।

New MGNREGA Rates
New MGNREGA Rates

सूत्रों के मुताबिक, New MGNREGA Rates आम चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने चुनाव आयोग से दिहाड़ दरों को अधिसूचित करने की अनुमति मांगी थी। चूंकि यह एक नियमित प्रक्रिया है, इसलिए चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद मजदूरी दरों को अधिसूचित कर दिया गया है।

जानिए क्या है New MGNREGA Rates 2024

अधिसूचना के अनुसार, मनरेगा मजदूरी की उच्चतम दर (374 रुपये प्रति दिन) हरियाणा के लिए तय की गई है, जबकि सबसे कम (234 रुपये प्रति दिन) अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के लिए तय की गई है। चालू वर्ष (वित्त वर्ष 2023-2024) में राज्य-वार वृद्धि की बात करें तो गोवा में 10.56% (34 रुपये) की अधिकतम वृद्धि देखी गई है। इससे वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए गोवा में मजदूरी 356 रुपये प्रति दिन हो गई है। वर्तमान में ये 322 रुपये प्रतिदिन है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना वे अन्य तीन अन्य राज्य हैं जहां MGNREGA मजदूरी में 10% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है।

इसे भी पढ़ें:  हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मनरेगा के तहत एक समान मजदूरी दर है। दोनों राज्यों में लगभग 10% की वृद्धि हुई है और अब यह मौजूदा 221 रुपये से बढ़कर 243 रुपये प्रति दिन हो जाएगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी मनरेगा के तहत मजदूरी दर एक समान है। इन राज्यों में मौजूदा समय में मनरेगा के तहत 230 रुपये दिहाड़ी मिलती है। लेकिन इसमें 3.04% की वृद्धि की गई और यह बढ़कर 237 रुपये प्रति दिन हो जाएगी। यह सबसे कम वृद्धि है।

इसे भी पढ़ें:  Samosa Controversy: स्मृति ईरानी का तंज, झूठ का कारोबार करने आया कांग्रेस का समोसा कॉकस

आठ अन्य राज्यों में 5% से नीचे की वृद्धि देखी गई है। इनमें हरियाणा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, राजस्थान, केरल और लक्षद्वीप शामिल हैं। कुल मिलाकर, वेतन में लगभग 7% की औसत वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मौजूदा औसत मजदूरी दर 267.32 रुपये प्रति दिन से बढ़कर 285.47 रुपये प्रति दिन हो गई है।

New MGNREGA Rates |  MGNREGA Wage Rate 2024 | 

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की टिप्पणी, जानिए.. क्या बोला
Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो की मौत सात घायल

इसे भी पढ़ें:  Bihar Polls 2025: INDIA ब्लॉक की दिल्ली में 7 अगस्त को बैठक, 8 को चुनाव आयोग तक विरोध मार्च की तैयारी

Amarnath Yatra 2024 Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

JP Nadda Wife Car Stolen: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी

Madgaon Express Movie New Song: एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म Madgaon Express का नया गाना “बहुत भारी” हुआ रिलीज

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharlatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now