Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि 2024 कब है? तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Published on: 31 March 2024
Chaitra Navratri 2024

Chaitra Navratri 2024 Date: हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक वर्ष दो नवरात्रि पर्व मनाएं जाते हैं एक चैत्र मास में और दूसरा शारदीय मास में। हिन्दू पंचांग के अनुसार ( Chaitra Navratri 2024 Date ) इस बार चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 9 अप्रैल को रात 08 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी।

उदया तिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार 9 अप्रैल से होगी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इसे कलश स्थापना भी कहते हैं। इस दिन घटस्थापना के साथ अखंड ज्योति भी जलाई जाती है। यह पूरे नौ दिनों तक लगातार जलाई जाती है। इसे लगातार जलाने से माता रानी की कृपा बनी रहती है और जीवन के सारे कष्‍ट दूर होते हैं।

चैत्र नवरात्र 2024 कैलेंडर (Chaitra Navratri 2024 Calendar)
09 अप्रैल 2024 – घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
10 अप्रैल 2024 – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
11 अप्रैल 2024 – मां चंद्रघंटा की पूजा
12 अप्रैल 2024 – मां कुष्मांडा की पूजा
13 अप्रैल 2024 – मां स्कंदमाता की पूजा
14 अप्रैल 2024 – मां कात्यायनी की पूजा
15 अप्रैल 2024 – मां कालरात्रि की पूजा
16 अप्रैल 2024 – मां महागौरी की पूजा
17 अप्रैल 2024 – मां सिद्धिदात्री की पूजा, राम नवमी

चैत्र नवरात्र का महत्व
नवरात्र के 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और व्रत किया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लोग भजन-कीर्तन करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा की आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चैत्र नवरात्रि में रखें इन बातों का ध्यान (Chaitra Navratri 2024 Niyam )

  • चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं.। इन दिनों कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है।
  • नवरात्रि शुरू होने से पहले पूरे घर की अच्छे से सफाई कर लें। नवरात्रि के दिनों में घर में गंदगी नहीं रहनी चाहिए।
  • चैत्र नवरात्रि के दिनों में शारीरिक स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान बाल और नाखूट काटना वर्जित माना जाता है। सफाई से जुड़े सारे कार्य आपको नवरात्रि शुरू होने से पहले ही कर लेने चाहिए।
  • माता रानी के लिए पूजा के लिए आवश्यक सामग्री इकट्ठा कर लें।
  • चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर घर में कलश स्थापित करना चाहिए।
  • व्रत के दौरान घर में तामसिक भोजन बिल्कुल भी नहीं बनाना चाहिए। घर का माहौल शांत, सात्विक और सकारात्मक होना चाहिए. व्रत के दौरान केवल फलाहार करना चाहिए।
  • चैत्र नवरात्रि में जिस जगह पवित्र कलश की स्थापना की जाती है और जहां अखंड ज्योति जलाई जाती है, उस स्थान को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
  • अखंड दीप जलाने वाली जगह पर बैठकर भजन कीर्तन करना चाहिए।
  • चैत्र नवरात्रि में दिन में सोने से बचना चाहिए। नवरात्रि में सारे दिन देवी की आराधना करनी चाहिए।
  • नवरात्रि के दिनों में गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। इससे दुर्गा माता जल्द प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम को लेकर आज हो सकती है बड़ी घोषणा

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag: सूर्यकुमार ने रियान पराग को धुआंधार अर्धशतक की बधाई देते हुए कही ये बड़ी बात…

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
Petrol Diesel Price Today: इन जगहों पर क्या सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल?

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो की मौत सात घायल

Aaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now