Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag: सूर्यकुमार ने रियान पराग को धुआंधार अर्धशतक की बधाई देते हुए कही ये बड़ी बात…

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag: भारतीय टीम के दमदार खिलाडी सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग को धुआंधार अर्धशतक की बधाई देते हुए कहा है, मैंने कुछ सप्ताह पहले ही इस खिलाड़ी के परफॉर्मेंस को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी।

सूर्यकुमार यादव फिलहाल चोट से रिकवर होने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु में हैं। कुछ सप्ताह पहले छोटी सी इंजरी की वजह से रियान पराग भी NCA गए थे। वहीं पर सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग की डेडिकेशन देखी थी। वह जल्द से जल्द रिकवर करना चाहते थे। इसके साथ ही रियान प्रैक्टिस सेशन में भी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे थे।

यह देखकर सूर्यकुमार यादव ने NCA के एक कोच से कहा था, रियान पराग वर्जन 2.0 आने वाले समय में धमाकेदार प्रदर्शन करेगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ RR का स्कोर 7.2 ओवर में 36 पर 3 आउट था। यहां से रियान पराग ने 45 गेंद पर 186.67 की स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करते हुए 84* जड़े। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए। रियान पराग के बूते RR 20 ओवर में 185/5 तक पहुंचने गई। सूर्यकुमार यादव ने इस पारी के बाद रियान पराग को लेकर अपनी भविष्यवाणी का खुलासा किया है।

इसे भी पढ़ें:  Shikha ने किया Beth Mooney का शिकार, शेफाली ने लपका शानदार कैच

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। संजू सैमसन की टीम की यह लगातार दूसरी जीत रही। राजस्थान की टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए हालत खस्ता हो गई। यशस्वी जायसवाल (5) दूसरे ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए तो जॉस बटलर 11 रन बनाने के बाद कुलदीप यादव की गेंद पर LBW हुए। कप्तान संजू सैमसन ने तीन चौकों से 15 रन बनाए, लेकिन खलील अहमद की बाहर निकलती गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए। ऐसे में राजस्थान ने 36 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।

इसे भी पढ़ें:  कौन हैं 19 साल की जिंतिमनी कलिता, जिन पर पहले ही मैच में हरमनप्रीत ने जताया भरोसा

राजस्थान के मैनेजमेंट ने चौंकाते हुए आर. अश्विन को बैटिंग में प्रमोट किया और पांचवें नंबर पर भेजा। पराग और अश्विन (29) ने मिलकर पारी को संभाला। पराग को शुरुआत में बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत हो रही थी, तो अश्विन ने मामला अपने हाथ में लिया। उन्होंने 3 छक्के लगाकर तेजी से रन जुटाए और दिल्ली का दबाव कम किया। उनके और पराग के बीच चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल की फिरकी ने अश्विन की पारी का अंत किया।

अब पराग भी रंग में आ चुके थे और उन्होंने भी बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया। ध्रुव जुरेल ने आउट होने से पहले तीन चौकों से 20 रन बनाए। उनके व पराग के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। पराग ने 34 गेंद में इस सीजन का अपना पहला पचासा पूरा किया। उन्होंने आखिरी ओवर्स में ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए। इनमें आखिरी ओवर सबसे अहम रहा। एनरिक नॉर्किया के ओवर से पराग ने तीन चौकों व दो छक्कों से 25 रन लूटे और टीम को 185 तक पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़ें:  Dewald Brevis ने खड़े-खड़े खेला नो लुक शॉट, जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, देखें वीडियो

मैच विनिंग पारी खेलने के बाद इमोशनल हुए Riyan Parag, कैमरे के सामने खोल दिए सारे राज,

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की टिप्पणी, जानिए.. क्या बोला

India America Relations: अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के फ्रीज खातों पर अमेरिका की टिप्पणी, जानिए.. क्या बोला

Himachal News: शांता कुमार ने भाजपा को दिखाया आईना, सिर्फ कुर्सी की राजनीति करने का आरोप लगाया

Suryakumar Yadav congratulated Riyan Parag |

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update HindiSuryakumar Yadav

Join WhatsApp

Join Now