Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal 3 women elected to Lok Sabha : हिमाचल से अब तक केवल 3 ही महिलाएं लोकसभा के लिए चुनी गई..!

Himachal 3 women elected to Lok Sabha : हिमाचल से अब तक केवल 3 महिलाएं लोकसभा के लिए चुनी गई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Himachal 3 women elected to Lok Sabha : आजादी के बाद से अब तक, इन 75 वर्षों में हिमाचल प्रदेश से केवल तीन महिलाएं ही लोकसभा में पहुंची हैं। अब तक तीन सफल उम्मीदवारों में राजकुमारी अमृत कौर, चंद्रेश कुमारी और प्रतिभा सिंह शामिल है। लोकसभा चुनाव के माध्यम से संसद की दहलीज तक पहुंचने वाली तीनों महिलाएं राजपरिवार का हिस्सा रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं का लगभग 49 प्रतिशत भाग महिलाएं हैं। प्रदेश में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर रही है। लेकिन महिलाएं संसदीय चुनावों में अपनी छाप छोड़ने में विफल रही हैं। इसका कारण है कि राजनीतिक दलों ने उन्हें मैदान में उतारना ज्यादा पसंद नहीं किया। हालांकि राजनीतिक परिवारों से आने वाली महिलाओं को ही मैदान में उतारा गया और उन्होंने चुनाव भी जीता।

Himachal 3 women elected to Lok Sabha : हिमाचल से अब तक केवल 3 महिलाएं लोकसभा के लिए चुनी गई..!
संसद की दहलीज तक पहुंचने का श्रेय सबसे पहले रानी अमृतकौर, दूसरा नाम चंद्रेश कुमारी, जबकि तीसरा नाम प्रतिभा सिंह का है।

हिमाचल में लोकसभा चुनावों के इतिहास की बात करें तो संसद की दहलीज तक पहुंचने (Himachal 3 women elected to Lok Sabha) का श्रेय सबसे पहले रानी अमृतकौर, दूसरा नाम चंद्रेश कुमारी, जबकि तीसरा नाम प्रतिभा सिंह का है।

रानी अमृतकौर:

Himachal 3 women elected to Lok Sabha: रानी अमृतकौर ने वर्ष 1952 में वह मंडी-महासू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीतकर संसद तक पहुंचीं। हिमाचल के मंडी से उन्होंने पहला चुनाव लड़ा था व आजाद भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री रही। यही नहीं उन्होंने दिल्ली में एम्स की स्थापना के लिए भी काम किया, दिल्ली का प्रतिष्ठित एम्स उन्हीं की देन है। राज घराने से होने के बाद भी उनका देश और लोगों के प्रति सेवाभाव का जज्बा हमेशा ही प्रेरणा दायक रहा।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव के बीच में शुरू हुई खटपट, मंत्री बोले-मुझे चलाना है विभाग

चंद्रेश कुमारी:

Himachal 3 women elected to Lok Sabha: चंद्रेश कुमारी 1984 में कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं। वह जोधपुर राजघराने से संबंध रखती हैं। चंद्रेश कुमारी की शादी 4 दिसंबर 1968 को हिमाचल के कागड़ा जिला के लंबा गांव के महाराज आदित्य देव कटोच के साथ हुई। शादी के चार वर्ष उपरांत चंद्रेश कुमारी ने राजनीति में वर्ष 1972 में कदम रखा। जिला हमीरपुर के बमसन विधानसभा क्षेत्र से पहली मर्तबा चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया। वर्ष 1977 में चंद्रेश कुमारी को पर्यटन और सूचना एवं जन संपर्क विभाग का उप राज्य मंत्री नियुक्त किया गया। वर्ष 1980 में उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। वर्ष 1982 में थुरल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर चंद्रेश कुमारी प्रदेश मंत्रिमंडल में पर्यटन, लोनिवि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री के रूप में सेवाएं दी। वर्ष 1984 में हुए लोकसभा चुनावों में चंद्रेश कुमारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र सांसद निर्वाचित हुई। वर्ष 1985 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर नियुक्ति हुई।

इसे भी पढ़ें:  CM Sukhu Diwali Gift: सीएम सुक्खू ने दिया बड़ा तोहफ़ा, दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी बढ़ी,लंबरदारों,एसएमसी टीचर्ज,चौकीदारों का भी बढ़ा मानदेय

प्रतिभा सिंह:

Himachal 3 women elected to Lok Sabha: प्रतिभा सिंह ने 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा तथा विजयी होकर संसद में पहुंचीं। प्रतिभा सिंह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और छ: बार के मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। प्रतिभा सिंह साल 1998 से राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। उन्होंने हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2004 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने दोबार किस्तम आजमाई थी। फिर साल 2012 में उनके पति वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया था। जिसके कारण साल 2013 में उपचुनाव हुआ था। इसमें प्रतिभा सिंह सियासी मैदान में उतरीं और जयराम ठाकुर को हराया था। साल 2014 में लोकसभा चुनाव हुआ था। इसमें मोदी लहर में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने प्रतिभा सिंह को 39 हजार से अधिक मतों से हराया था। बाद में सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद 2021 में करीब सात साल बाद प्रतिभा सिंह को पार्टी ने दोबारा चुनावी अखाड़े में उतरा जिसमे उन्होंने जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें:  Shoolini Fair 2025: सीएम सुक्खू ने ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया

राज्यसभा तक पहुंचीं महिलाओं की संख्या अधिक 

हालांकि, राज्यसभा तक पहुंचीं महिलाओं की संख्या इससे कुछ अधिक है। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली कांगड़ा जिले की विप्लव ठाकुर 2006-12 तक राज्यसभा सांसद रहीं। पटियाला राजघराने से ताल्लुक रखने वाली महेंद्र कौर भी राज्यसभा सांसद रही हैं। वह सोलन जिले के कंडाघाट की रहने वाली थीं। 1977 में जनता पार्टी के शासनकाल के दौरान वह राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं।

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं विमला कश्यप को भी राज्यसभा की सदस्य बनने का सौभाग्य मिला है। वह भाजपा सरकार के समय वर्ष 2010 में राज्यसभा की संसद चुनी गई थीं। वर्तमान में इंदु गोस्वामी राज्यसभा में हैं।

Air India Express Employees Revolt: बड़ी ख़बर! 300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस

Sirmour News: समीक्षा ने 10वीं में हासिल किये 96.43% अंक, स्कूल में अब तक सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली पहली छात्रा बनी 

Delhi Capitals IPL 2024 Playoff Hopes: राज्यस्थान को दिल्ली ने IPL 2024 प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा..!

IPL 2024 DC vs RR: संजू सैमसन के आउट होने पर DC के मालिक पार्थ जिंदल का ऐसा रिएक्शन देख भड़के फैंस

ड्रेसिंग रूम के अंदर रोने लगे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Pratibha Singh

Join WhatsApp

Join Now