Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: संदिग्ध हालात में मिला HRTC के जीएम का शव, पुलिस जांच में जुटी

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

Solan News: सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र के डुमेहर कुनिपुल में एचआरटीसी के जीएम (HRTC GM) का शव संदिग्ध हालात में गाड़ी से मिला है। जानकारी अनुसार सोमवार को वे अपने घर नगर से डुमेहर कुनिपुल अपना प्लॉट देखने के लिए निकले थे। जब देर शाम तक परिजनों का फोन नहीं उठाया तो उसके बाद वे भी प्लॉट पर पहुंच गए। जहां गाड़ी में जीएम का शव मिला।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव नगर से संबंध रखने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम में जीएम के पद पर कार्यरत राजेश चौहान मंगलवार सुबह अपनी ही गाड़ी में मृत पाए गए।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: बाइकर पर चढ़ा था 'स्पीड का भूत', Solan Police ने काटा 10 हजार का चालान और उतारा पारा

थाना अर्की से एसएचओ गोपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू: ई-वे बिल न भरने पर एक उद्योग को 8.79 लाख रुपए का लगाया जुर्माना

Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News

Join WhatsApp

Join Now