Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: धर्मशाला में गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट..!

Published on: 29 May 2024
Heat Wave in Dharmshala, Kangra News

कांगड़ा |
Kangra News: धर्मशाला में गर्मी ने पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 29 मई, बुधवार का दिन, पिछले पांच सालों के मई महीने में सबसे अधिक गर्म रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला और राज्य आपदा प्रबंधन शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जिला कांगड़ा में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीँ बढ़ती गर्मी को देखते हुए, जिला प्रशासन ने जिला कांगड़ा में स्कूलों की समय सारिणी में पहले ही बदलाव किया था। अब जिला कांगड़ा के पांच उपमंडलों – देहरा, नूरपुर, जवाली, फतेहपुर और इंदौरा में 31 मई तक प्राइमरी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

हालांकि तीन दिन पहले हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। जानकारी अनुसार जिला कांगड़ा के देहरा, जवाली, फतेहपुर, इंदौरा, कांगड़ा और ज्वालामुखी में गर्मी का अधिक प्रकोप देखा जा रहा है।

प्रशासन ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला और राज्य आपदा प्रबंधन शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जिला कांगड़ा में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव के साथ, पांच उपमंडलों में प्राइमरी कक्षा के छात्रों के लिए 31 मई तक छुट्टी दी गई है। गर्म हवाएं तथा लू चल रही हैं, इसलिए सभी नागरिकों से सतर्क रहने और लू से बचने के लिए सावधानियां बरतने का आग्रह किया गया है।

Himachal Pradesh WeatherHimachal Weather AlertKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now