Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: जोगिंद्रनगर की रणा खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

मंडी |
Mandi News: मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल में बीते चार दिन पहले लापता हुए 55 वर्षीय व्यक्ति का शव खड्ड में पत्थरों के नीचे दबा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात द्राहल पंचायत के रोपी गांव के साथ लगती रणा खड्ड में शव बरामद हुआ।हत्या और आत्महत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान मोहन सिंह, निवासी मतकेहड़ द्राहल, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है, जो 12 जून से अचानक घर से लापता हो गया था। उसकी तलाश में परिजन दर-दर भटक रहे थे और उन्होंने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। बस्सी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच जारी है।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now