Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर गोलीकांड को लेकर भाजपा अध्यक्ष का हमला: हिमाचल में सरकार के संरक्षण में गुंडाराज

Published on: 20 June 2024
Rajeev Bindal himachal news, Ram Mandir Spiritual Capital of India, Modi 3.0 बिलासपुर गोलीकांड

शिमला।
बिलासपुर गोलीकांड को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तीखा हमला करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार के संरक्षण में मित्रों का गुंडाराज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मर्डर, रेप, एक्सटॉर्शन, दुष्कर्म, महिला अत्याचार, दिनदहाड़े हथियारों से वार, और सरकारी कर्मचारियों के मर्डर जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गई है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी ( Bilaspur firing) की घटना हैरतअंगेज है। उन्होंने बताया कि हिमाचल के इतिहास में ऐसी कानून व्यवस्था की दुर्गति कभी नहीं हुई। न्यायालय के बाहर गोली चलना सरकार के संरक्षण का बड़ा संकेत है। उन्होंने कांग्रेस शासन में चल रहे गुंडाराज पर निशाना साधते हुए कहा कि गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और फिर एम्स रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने पटियाल पर कई राउंड गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि आरोपी गोली चलाने के बाद कोर्ट की ओर भागे, जिससे गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति हो गई है। जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री स्वयं अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता को किडनैप कर सकता है, वह प्रदेश को कैसे संभालेगा? पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खस्ता है और इसके पीछे पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है।

बिलासपुर गोलीकांड

Himachal NewsHimachal News in HindiShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now