Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: हमीरपुर में मॉनसून सीजन में अभी तक 15 करोड़ का नुक्सान

Hamirpur News:

Hamirpur News: इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर के अधिकांश इलाकों में अभी तक कम बारिश हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को काफी नुक्सान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार इस वर्ष 27 जून के बाद जिला हमीरपुर में अभी तक लगभग 15.04 करोड़ रुपये का नुक्सान हो चुका है।

उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिला में एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसी अवधि में लोक निर्माण विभाग को लगभग 2.06 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग को 2.60 लाख रुपये के नुक्सान का अनुमान है।

उपायुक्त ने बताया कि इस सीजन में अभी तक लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 13.28 करोड़ रुपये नुक्सान हुआ है। जल शक्ति विभाग की स्कीमों की भी लगभग 1.53 करोड़ रुपये और बिजली बोर्ड की लाइनों की लगभग 17.07 लाख रुपये की क्षति हुई है। इनके अलावा जिला में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे को भी नुक्सान पहुंचा है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now