Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himcare Scheme HP: हिमाचल सरकार ने हिमकेयर योजना में किया बड़ा बदलाव, सरकारी कर्मचारी हुए बाहर..!

Himcare Scheme HP: हिमाचल सरकार ने हिमकेयर योजना में किया बड़ा बदलाव, सरकारी कर्मचारी हुए बाहर..!

Himcare Scheme HP: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रमुख स्वास्थ्य योजना, हिमकेयर (Hiamcre Scheme) में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर सभी सरकारी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हिमकेयर योजना से बाहर कर दिया है। साथ ही, निजी अस्पतालों से इंपेनलमेंट वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

सरकारी कर्मचारी हुए बाहर
इस निर्णय के बाद राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी हिमकेयर योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। सरकार का मानना है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

निजी अस्पतालों से इंपेनलमेंट खत्म:
इसके अलावा, सरकार ने निजी अस्पतालों से इंपेनलमेंट 1 सितंबर, 2024 से वापस लेने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब निजी अस्पतालों में हिमकेयर योजना के तहत इलाज नहीं होगा।

Himcare Scheme को लेकर क्यों लिया गया ये फैसला?

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बीते दिनों बताया था कि प्रमुख स्वास्थ्य योजना, हिमकेयर के माध्यम से कई लोग निजी अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए जाते हैं, जहां इलाज का खर्च काफी अधिक होता है और सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं होता है। कुछ निजी अस्पताल मनमर्जी के रेट भी मरीजों से लेते हैं। इसीलिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

 

Himcare Scheme HP: हिमाचल सरकार ने हिमकेयर योजना में किया बड़ा बदलाव, सरकारी कर्मचारी हुए बाहर..!
Himcare Scheme HP: हिमाचल सरकार ने हिमकेयर योजना में किया बड़ा बदलाव, सरकारी कर्मचारी हुए बाहर..!

क्या है हिम केयर योजना ( Himcare Scheme )

हिमकेयर योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इस योजना के तहत, लाभार्थी को विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना आरंभ की गई थी। बता दें कि केंद्र सरकार देश के नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना आरंभ की गई थी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केवल secc-2011 में शामिल नागरिक ही आवेदन कर सकते है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे सभी नागरिक जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, जो कि secc-2011 में कवर्ड नहीं है उनके लिए हिम केयर योजना का आरंभ किया गया है। यह योजना पूर्व की जयराम सरकार ने 1 जनवरी 2019 को आरंभ की गई थी। हिम केयर योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा लाभार्थी परिवार को प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ एक परिवार के सभी 5 सदस्य उठा सकते हैं।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now