Prajasatta Side Scroll Menu

Mandi News: उपलब्धि! अनुपम चौहान का बेल्जियम के प्रमुख विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री के लिए चयन

Mandi News: उपलब्धि! अनुपम चौहान का बेल्जियम के प्रमुख विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री के लिए चयन

विजय शर्मा | सुंदरनगर

Mandi News: मंडी जिला के सुंदरनगर शहर के भोजपुर निवासी अनुपम चौहान ( Anupam Chauhan ) का यूरोप के बेल्जियम की शीर्ष युनिवर्सिटी (Belgium’s top universities) में मास्टर डिग्री के लिए चयन हुआ है। वे वेल्जियम की इरास्मस मुंडस अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति के माध्यम से मास्टर्स की डिग्री के लिए नामांकित हुए हैं।

अनुपम पहले वर्ष के लिए वैल्जियम के विश्वविद्यालय केयू ल्यूवेन में नैनो साइंस और नैनो टेक्नोलॉजी विषय में अध्ययन करेंगे। यूरोपियन यूनिवर्सिटी में उनका चयन छात्रवृति अर्जित करके हुआ है। जो कि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अनुपम ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सुंदरनगर के सैंट मेरी स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के सैंट स्टीफंस कालेज से उन्होंने भौतिक विज्ञान विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

इसे भी पढ़ें:  Mandi Acid Attack: घायल ममता अब किस हाल में..? आरोपी पति नंद लाल ने बताया किस लिए लाया था तेजाब ..!
अनुपम चौहान के पिता मान सिंह चौहान कोटखाई शिमला में कृषि विभाग में ए.डी.ओ. के पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता अंजना चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौड़ाकोठी में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु जनों को दिया है।
इसे भी पढ़ें:  मंडी कॉलेज में ABVP और SFI वर्करों में भिड़ंत, जमकर चले लात घूंसे, 6 छात्र घायल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
himachal mandi news Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now