Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla: पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म के मामले में सजा काटा रहा कैदी हुआ फरार,

Published on: 29 September 2024
Shimla: पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म के मामले में सजा काटा रहा कैदी हुआ फरार,

Shimla News: शिमला जिला की कंडा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा एक सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह घटना शनिवार की है,जब कैदी को सामान्य जांच के लिए आईजीएमसी ले जाया जा रहा था। कैदी की पहचान लवकुश निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। कैदी की तलाश के लिए जंगल का चप्पा-चप्पा छाना जा आसपास के जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने जिले के प्रवेशद्वारों पर भी नाकेबंदी कर दी है। नियमित रूप से बसों और वाहनों की जांच की जा रही है, जिससे आरोपी जिले से बाहर भागने में कामयाब न हो पाए। जानकारी के मुताबिक देर रात तक कैदी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को कंडा जेल से पुलिस लवकुश (24) को सामान्य जांच के लिए आईजीएमसी ले जा रहे थे। दोपहर करीब 3:00 बजे तवी मोड़ के पास कैदी ने पेशाब करने का बहाना बनाया। पुलिस कर्मचारी उसे उतारकर बाहर ले गए। इसी दौरान कैदी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर जंगल की ओर भाग गया।

कैदी के साथ मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने छलांग लगाकर उसे पकड़ने की कोशिश की और काफी देर तक उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस स्टेशन बालूगंज और पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी शुरू कर दी है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि पुलिस कैदी की तलाश कर रही है।

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla Newsshimla news in hindiShimla News TodayShimla News UpdateShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now