Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: पुलिस ने खड़े कैंटर से 79 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की, मामला दर्ज

Kangra News: पुलिस ने खड़े कैंटर से 79 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की, मामला दर्ज

अनिल शर्मा |
Kangra News: नूरपुर पुलिस को बुधवार सुबह नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोलवां – न्यू बस्ती रोड के पास स्थित जंगल से खड़े कैंटर (एच पी 37 जे 0902) से 79 पेटी देसी शराब बरामद की और मामला दर्ज कर लिया।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न के अनुसार, पुलिस की गश्त के दौरान करीब 4 बजे उन्हें एक कैंटर में शराब होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, सूत्रों द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर कैंटर को खड़ा पाया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 79 पेटी देसी शराब बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: कांगड़ा से करीब एक करोड़ का राशन गायब..! विजीलेंस ने मामला किया दर्ज

चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने शराब और गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। एसपी ने यह भी बताया कि पुलिस का अभियान नशे के खिलाफ लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही एसपी ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने पर उनका नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in HindiKangra Crime NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachartoday Kangra News

Join WhatsApp

Join Now