Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: ट्रैक्टर ने तीन कारों और फर्नीचर की दुकान को चपेट में लिया, हुआ बड़ा नुकसान

Kangra News: ट्रैक्टर ने तीन कारों और फर्नीचर की दुकान को चपेट में लिया, हुआ बड़ा नुकसान

अनिल शर्मा |
Kangra News: कस्बा राजा का तालाब में एक ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर तीन कारों और एक फर्नीचर की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे काफी नुकसान हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर (नं. एचपी 36ए–9703) जसूर से राजा का तालाब की तरफ बजरी से भरी ट्रॉली लेकर आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर राजा का तालाब बाजार में प्रवेश करता है, चालक संजय खान ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर एक के बाद एक तीन कारों को अपनी चपेट में लेते हुए एक पिलर को तोड़ता हुआ फर्नीचर की दुकान में घुस गया।

ट्रैक्टर के दुकान में घुसने से दुकान के दोनों लोहे के शटर भी लटक गए और फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचा। साथ ही, चपेट में आने से तीनों कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि उस समय दुकान पर कोई व्यक्ति नहीं था और कारों में भी कोई सवार नहीं था। इसके अलावा, सड़क पर उस समय आवाजाही भी कम थी, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद, पुलिस थाना रैहन के ट्रैफिक इंचार्ज दलजीत कटोच व उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का अवलोकन किया। पुलिस थाना रैहन के प्रभारी सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवा लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। इस मामले की जांच जारी है।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachartoday Kangra News

Join WhatsApp

Join Now