Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी की करोड़ों की संपत्ति जब्त..!

Published on: 19 November 2024
Kangra News: नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी की करोड़ों की संपत्ति जब्त..!

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: पुलिस ने जवाली के ट्यूकर गांव के एक नशे के सौदागर की संपत्ति जब्त कर उसे बड़ी शिकस्त दी है। दरअसल, गत 23 दिसंबर को पुलिस ने जवाली के अमनी गांव के निवासी श्याम लाल को 1 किलो 43 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद, तफ्तीश के दौरान पुलिस को जवाली के ट्यूकर गांव निवासी सोहन सिंह का नाम सामने आया, जो इस नशे के कारोबार में शामिल था।

पुलिस ने सोहन सिंह को पौंग डैम क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसकी संपत्ति की जांच शुरू की। जांच में यह सामने आया कि आरोपी के पास अवैध तरीके से जुटाई गई करोड़ों की संपत्ति है। इस पर पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त कर उसकी चल और अचल संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई की।

एसपी नूरपुर ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि आरोपी की संपत्ति में एक मकान, एक ट्रैक्टर, एक बोलेरो गाड़ी, एक हुंडई कार, शटरिंग का सामान, और उसकी माता-पिता तथा पत्नी के नाम पर खरीदी गई ज़मीन शामिल है। इन सभी संपत्तियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है, और अब इनकी वैधता की जांच जारी है।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के व्यापार में संलिप्त अपराधियों में हड़कंप मच गया है, और इससे यह संदेश जाता है कि अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now