Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CTET 2024 Exam City Slip: जानिए किस शहर में होगी आपकी CTET 2024 परीक्षा

CTET 2024 Exam City Slip, CTET 2024 Exam Update

CTET 2024 Exam City Slip: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी 2024 एग्जाम सिटी (CTET 2024 Exam City Slip) स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर सत्र की सीटीईटी परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2024 आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। CTET 2024 परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी

अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 20वें संस्करण की तारीख में प्रशासनिक कारणों से बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे 14 दिसंबर 2024 (गुरुवार) को देश के 136 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा की नई तारीख

परीक्षा की नई तारीख 15 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को निर्धारित की गई थी, लेकिन इस दिन अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के टकराव को देखते हुए इसे 14 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि, कुछ शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को भी आयोजित की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  उल्टी गिनती शुरू, चंद घंटों में बड़ा ऐलान !

CTET सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया ( Download CTET 2024 Exam City Slip)

अभ्यर्थी अपनी परीक्षा सिटी स्लिप निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “CTET दिसंबर 2024 परीक्षा सिटी स्लिप” लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट्स को दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
  5. सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
  6. अपनी सिटी स्लिप की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें:  UPSC EPFO Recruitment 2023: यूपीएससी ईपीएफओ में 577 पदों पर भर्तियां, आवेदन शुक्ल के साथ इस तरह करें अप्लाई

बता दें कि CTET परीक्षा सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षा दो भागों में आयोजित होती है, पेपर I: कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक बनने के लिए। जबकि पेपर II: कक्षा 6वीं से 8वीं तक के शिक्षक बनने के लिए। इस परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

इसे भी पढ़ें:  UKSSSC New Vacancy 2024: उत्तराखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन 4873 पदों पर निकली वैकेंसी
career tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now