Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Snowfall: मनाली में भारी बर्फबारी से अटल टनल में लगा जाम, सैंकड़ो वाहन फंसे

Published on: 23 December 2024
मनाली में भारी बर्फबारी से अटल टनल में लगा जाम, सैंकड़ो वाहन फंसे

Himachal Snowfall News: हिमाचल प्रदेश में सोमवार (23 दिसंबर) सुबह से ही बारिश और बर्फबारी (Himachal Snowfall) ने ठंड बढ़ा दी है। बर्फबारी की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है, इसकी वजह से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मनाली और लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण लगभग 4000 पर्यटक फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि अटल टनल रोहतांग के आसपास चार से छह इंच तक हिमपात हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मनाली व लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से 4 हजार के करीब पर्यटक फंस गए। 3000 पर्यटकों को पुलिस ने पांच घंटे में रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन 1000 के करीब पर्यटकों को निकालने का कार्य रात तक जारी रहा। अटल टनल रोहतांग के आसपास चार से छह इंच तक हिमपात हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दिन में 11 बजे के आसपास बर्फ के फाहे गिरना शुरू हुए तो लाहुल पुलिस ने पर्यटकों को मनाली की ओर भेजना शुरू कर दिया, लेकिन साउथ पोर्टल में उतराई में वाहन स्किड होने लगे जिस कारण लंबी लाइन लगती गई। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

हालांकि मनाली पुलिस ने सोलंगनाला से तो सभी पर्यटकों को मनाली भेज दिया, लेकिन जो लाहुल चले गए थे वे साउथ पोर्टल में फंस गए। पांच घंटे में तीन हजार पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहनों को बारी-बारी निकालना शुरू कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक धुंधी पुल से सोलंगनाला की ओर सैकड़ों वाहन भेज दिए हैं। लेकिन साउथ पोर्टल से धुंधी तक के दायरे में अधिक वाहन अभी भी फंसे हैं। जिन्हे निकाला जा रहा है। DSP मनाली, SDM मनाली और SHO मनाली पुलिस टीम के साथ मौके पर हैं. ताजा जानकारी मिलने तक 700 से अधिक वाहनों को निकाला जा चुका है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal Snowfall NewsHimachal updateHP Latest NewsHP News in HindiHP News TodayKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samacharSnowfall in Himachal

Join WhatsApp

Join Now