Prajasatta Side Scroll Menu

Hair Colouring Tips: शहनाज़ हुसैन के घरेलू नुस्खों से पाएं खूबसूरत बालों का रंग..!

Hair Colouring Tips: शहनाज़ हुसैन के घरेलू नुस्खों से पाएं खूबसूरत बालों का रंग..!

Shahnaz Husain’s Hair Colouring Tips: आजकल बालों को रंगना एक फैशन बन गया है। पहले जहाँ सफेद बालों को काला करने के लिए ही कलर किया जाता था, वहीं अब युवा फैशन के लिए भी काले बालों को ग्लैमर लुक देने के लिए सफेद रंगत दे रहे हैं। बालों को रंगने में हालाँकि कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर केमिकल उत्पादों का जरूरत से ज्यादा उपयोग किया जाए, तो बाल झड़ने, खुजली के साथ ही बालों की अनेक समस्याएँ खड़ी हो जाती हैं तथा आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है।

जहाँ बालों को रंगने से आप युवा दिखने लगते हैं तथा आपकी सुंदरता में निखार आता है, तो आपको बालों को रंगने के नुकसान के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए तथा बालों को रंगते समय कुछ सावधानियों को भी जरूर अपनाना चाहिए, क्योंकि हेयर कलर और डाई आपके बालों को ड्राई और डैमेज कर बहुत अधिक नुकसान पहुँचाते हैं।

Hair Colouring Tips At Home: सब्जी से बने आधुनिक कलर्स

प्राचीन काल से ही मेंहदी, अखरोट और इंडिगो बालों को कलर और चमक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह अलग बात है कि आज बालों को कलर बड़े पैमाने पर किया जाता है और आज के समय में कई तरीकों से फैशन को ध्यान में रखकर कलर विभिन्न तरीकों में किया जाता है।

परमानेंट डाई और कलर बालों की संरचना को बदलकर काम करते हैं। वास्तव में यह बाहरी परत को असमान ढंग से हटाकर भीतरी परत में घुसकर काम करती है। सेमी-परमानेंट तरीके, जैसे बालों को धोना और क्रीम लगाना, 4 से 6 शैंपू के बाद निकल जाता है। यह बालों की बाहरी परत में जाकर काम करता है, लेकिन यह परमानेंट कलर्स से ज्यादा नुकसान नहीं पहुँचाता है।

इसे भी पढ़ें:  डिजिटल युग में कंटेंट क्रिएशन बना शानदार करियर विकल्प, भारत की इन महिला यूट्यूबर्स ने बनाई अपनी पहचान

सब्जी से बने आधुनिक कलर्स भी आजकल “हेयर मस्कारा” के रूप में भी उपलब्ध हैं। हेयर मस्कारा कुछ हद तक क्रेयॉन की तरह होते हैं, जो बालों के स्ट्रैंड को “स्ट्रीक्स” करने के लिए किए जाते हैं। यह काफी प्रभावी रूप से सफेद बालों को छिपाते हैं। यह बालों को ग्लैमर लुक देते हैं और सामान्य बालों से अलग लुक देने में भी मदद करते हैं। यह एक अलग लुक पाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं, सिर्फ मनोरंजन के लिए या किसी अलग आयाम जोड़ने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। हेयर मस्कारा हेयर कलर का अस्थायी तरीका है। यह उपयोग और हटाने में आसान होता है और अगले शैंपू तक ही रहता है। इसका मुख्य लाभ यह है कि यह बालों की संरचना और बनावट को होने वाले नुकसान से सुरक्षा का आश्वासन देता है।

Hair Care Tips: प्रदूषण में बालों की देखभाल के लिए अपनाए शहनाज़ हुसैन के ये सुझाव..!
Hair Care Tips: प्रदूषण में बालों की देखभाल के लिए अपनाए शहनाज़ हुसैन के ये सुझाव..!

Hair Colouring Tips At Home: हर्बल उत्पादों से बने प्राकृतिक कलर

बाजार में हर्बल उत्पादों से बने प्राकृतिक कलर भी मिल जाते हैं, लेकिन वे सामान्यतः महंगे होते हैं। हर्बल रंगों को आप घर पर भी बना सकते हैं, जो बालों को काला-भूरा रंग देता है। यह 100 प्रतिशत केमिकल से मुक्त और पूरी तरह से प्राकृतिक है। इसमें मेंहदी, इंडिगो और कत्था जैसी प्राकृतिक कलरेंट शामिल हैं। इनमें मौजूद तत्व बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे घर पर उपयोग करने के लिए, पहले पेस्ट बनाने के लिए गुनगुने पानी में मिला लें। रबर के दस्ताने के साथ समान रूप से ऊपर से नीचे तक तुरंत बाल पर लगाएँ। 3 घंटे के लिए छोड़ दें। अच्छी तरह धो लें और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए 1-15 मिनट के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  Karwa Chauth Outfit Tips: करवा चौथ पर इन रंगों को पहनने से बढ़ेगी व्रत की शुभता, इनसे करें परहेज

आंवला सफेद बालों को नियंत्रित करने के लिए उत्तम माना जाता है। एक कच्चे आंवले का रस एक पानी के गिलास में डालकर रोज पीने से यह सफेद बालों को नियंत्रित करने में मदद करता है। आंवले को पानी के साथ पतला करके पीना जरूरी होता है।

आंवला मेहंदी पाउडर में मिलाया जा सकता है। हालाँकि, मेहंदी सफेद बालों को लाल रंग देती है, लेकिन यह काले बालों को रंग नहीं देती। अगर आप मेहंदी से बालों को रंगना चाहते हैं, तो 2 से 3 कप पानी में रात भर सूखा आंवला भिगोकर रख दें। अगली सुबह, आंवला पानी से निकाल लें, लेकिन पानी फेंके नहीं। आंवला पीस लें। मेहंदी पाउडर में आंवला पेस्ट, 4 छोटे चम्मच नींबू का रस, कॉफी, 2 कच्चे अंडे, 2 चम्मच तेल और पर्याप्त आंवले का पानी मिलाएँ। दो से तीन घंटे के लिए पेस्ट अलग रखें और फिर पूरे बालों में इस तरह लगाएँ कि सारे बाल कवर हो जाएँ। कम से कम दो घंटे के लिए रखें और सादे पानी से धो लें।

Hair Care Tips: सर्दियों में झड़ते बालों को रोकने के लिए आपनाए शहनाज़ हुसैन के ये हर्बल उपाय..!
Hair Care Tips: सर्दियों में झड़ते बालों को रोकने के लिए आपनाए शहनाज़ हुसैन के ये हर्बल उपाय..!

सुनिश्चित करें कि मेहंदी पाउडर अच्छी गुणवत्ता का हो। यह गहरे हरे रंग का होना चाहिए। हमें बालों के स्वास्थ्य को अच्छा करने और बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए मेहंदी के साथ आंवला, ब्राह्मी, भृंगराज, बेल आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। आप मेहंदी का परीक्षण रंग और उसकी विशिष्ट खुशबू द्वारा कर सकते हैं। मेहंदी लगाने के लिए अपने कंधे पर एक तौलिया डालें और रबर के दस्ताने पहनें। बालों को कई भाग में बाँटकर एक टेल कंघी का प्रयोग करें। प्रत्येक भाग के दोनों किनारों पर मेहंदी लगाएँ और पूरे बालों को कवर करें, जब तक सिर के चारों ओर न लग जाए। इस पर एक प्लास्टिक की शॉवर कैप पहनें।

मेहंदी के मुख्य लाभों में से एक यह है कि यह अद्भुत कंडीशनर है और बालों को सुरक्षा तथा शक्ति प्रदान करती है। दूसरे शब्दों में, मेहंदी क्षतिग्रस्त बालों के स्वास्थ्य को वापस लाने और खोपड़ी के लिए प्राकृतिक अम्ल-क्षारीय का संतुलन सही करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। यह प्रत्येक बाल को कोटिंग करने की क्षमता रखती है, साथ ही बालों को ताकत और मोटाई प्रदान करती है। यह एक शक्तिशाली प्राकृतिक क्लींजर भी है। यह बालों का प्राकृतिक संतुलन खोए बिना उन्हें साफ करती है। यह बालों को स्वस्थ, साफ, चमकदार और संभालने में आसान बनाती है।

इसे भी पढ़ें:  Winter Health Tips: ठंड में दिन की नींद को कहें ना, फिट रहने के लिए अपनाएं ये खास डाइट प्लान

Hair Colouring Tips At Home: बालों को कलर करते समय कुछ सावधानियाँ जरूरी होती हैं:

1. आँखों की कलर एजेंटों से रक्षा करें।
2. बच्चों की पहुँच से दूर रखें।
3. कलरिंग से पहले और बाद में कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
4. बालों को कलर और स्ट्रेटनिंग एक ही समय पर न करें। दोनों प्रक्रियाओं के बीच कम से कम छह सप्ताह का अंतर रखें।
5. धूप रंगों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए धूप में बालों को कवर करें।
6. पहली बार बालों को कलर करवाने पर ब्यूटी सैलून में जाना बेहतर हो सकता है।
7. अमोनिया फ्री कलरेंट का उपयोग करना सबसे अच्छा होता है।
8. केमिकल कलरेंट का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद मेहंदी कंडीशनिंग से बचें।

लेखिका: शहनाज़ हुसैन
(अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ, जिन्हें “हर्बल क्वीन” के नाम से जाना जाता है)

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren daily lifestyle guide fashion tips India healthy living India home decor ideas Lifestyle lifestyle tips Hindi modern lifestyle India

Join WhatsApp

Join Now