Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News: जमीन के विवाद में पति के साथ मिल जीजा की हत्या..!

Published on: 21 January 2025
Chamba News: जमीन के विवाद में पति के साथ मिल जीजा की हत्या..!

Chamba News: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में एक जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस विवाद में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी ही सगी बहन के पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

मृतक की पत्नी रतो के अनुसार, सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राजकुमार के साथ उनके घर आई थी। बहन के आगमन की खुशी में रतो का पति पुन्नू राम दुकान से चिकन लेकर आया और वह रसोई में खाना बना रही थी।

शाम करीब छह बजे, झांझो और राजकुमार पुन्नू राम को घर के सामने स्थित जमीन पर ले गए। वहां जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बीच राजकुमार ने गुस्से में आकर हाथ में बेलचा उठाया और पुन्नू राम के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट के चलते पुन्नू राम वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

रतो ने अपने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक झांझो और राजकुमार मौके से फरार हो गए। जब गांव के अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक पुन्नू राम ने दम तोड़ दिया था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर आरोपी झांझो और उसके पति राजकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। झांझो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि राजकुमार की तलाश जारी है।

एसपी ने दिया जांच का निर्देश:

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम को निर्देश दिया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

Aaj Ki KhabrenChamba Crime NewsChamba HP newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now