Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई IPL 2025

Published on: 9 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई IPL 2025

IPL 2025 Postponed: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। सुरक्षा कारणों से लिया गया यह फैसला देश में व्याप्त गंभीर परिस्थितियों को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि पाहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसमें पाकिस्तानी सैन्य चौकियां और आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से भारतीय शहरों पर नाकाम हमले किए गए, जिससे तनाव चरम पर पहुंच गया। इस स्थिति में आईपीएल के भविष्य को लेकर पहले से ही अनिश्चितता थी, और अब इसे अधिकारिक तौर पर स्थगित कर दिया गया है।


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “जब देश में युद्ध जैसी स्थिति हो, तब क्रिकेट का जारी रहना अच्छा नहीं लगता।” इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और जनभावनाओं को प्राथमिकता दी गई है। बीसीसीआई का यह फैसला देश की भावनाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिकारी ने आगे कहा, “हमारे खिलाड़ी और फैंस दोनों ही इस स्थिति में क्रिकेट के जारी रहने को लेकर सहज नहीं थे। इसलिए, हमने यह कठोर लेकिन जरूरी फैसला लिया है।”

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने की शुरुआत

गौरतलब है कि गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला मैच जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से ही इस संस्करण के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे। विशेषज्ञों का मानना था कि आईपीएल को या तो रद्द किया जा सकता है, या फिर इसे सस्पेंड कर दिया जाएगा, या बाकी के मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL 2025IPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now