Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन , जानिए सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: Horoscope Tomorrow

Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: ज्योतिषीय गणना के आधार पर आज 24 जून दिन मंगलवार को मेष, कर्क और कुंभ राशि के लिए लाभ की स्थिति को दर्शा रहा है। चंद्रमा का गोचर आज वृषभ उपरांत मिथुन राशि में रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र से होने जा रहा है।

जानिए आज सभी राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-

आज आपका दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-

धन संबंधी कुछ परेशानी महसूस करेंगे। ज्यादा सोच-विचार में समय न लगाकर तुरंत फैसले लें। परिवार के सदस्य से कुछ भली बुरी बाते सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह नकारात्मकता रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आज आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे। उन कामों को पूरा करके ही दम लेंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। पुराने मित्रों से मेलजोल पुरानी यादों को ताजा करने वाला साबित होगा। मन में भावुकता रहेगी। व्यक्तित्व को निखारने के लिए व्यायाम या जिम आदि ज्वाइन कर सकते हैं। राजनीति अथवा धार्मिक संगठन में आपको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Rashifal 21 July: सोमवार को सितारे बना रहे कुछ खास योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, और इन्हें रहना होगा सावधान!

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-

आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। व्यर्थ की उलझनें और सोच विचार से आपका मन विचलित रहेगा। अगर आप प्रयास करते हैं तो लंबे समय से चल रही किसी मित्र या परिवारिक सदस्य के साथ नाराजगी दूर हो सकती हैं। आज के दिन आपको प्रातः काल से ही कुछ ना कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा रहेगा लेकिन ज्यादा परेशान ना हों आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में सफलता दिलाएगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-

आपके अंदर उत्साह हिम्मत बनी रहेगी। अपने कामों को फाइनल करने के लिए आप मेहनत करने में पीछे नहीं हटेंगे। मित्र सहयोगी आपके प्रति कुछ द्वेष-भाव रख सकते हैं। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। ग्रह स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। समय का सदुपयोग करना भी आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-

यदि घर में किसी ख़ास या क़रीबी व्यक्ति से आपके संबंधों में कटुता आ गई है तो इस समय आप दोनों के रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरुरत हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-

इसे भी पढ़ें:  Seven Mukhi Rudraksha: सात मुखी रुद्राक्ष शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति का शक्तिशाली उपाय..!

ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में हैं। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके नजदीकी रिश्तेदार भी आप से सलाह लेकर लाभ उठाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका अगर कहीं यात्रा का प्रोग्राम है तो मौके पर कैंसिल हो सकता है। कोई कार्य पूरा होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी लेकिन दौड़-धूप अधिक करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-

सकारात्मक विचारों को दिमाग में जगह दे। किसी अन्य व्यक्ति की योजनाओं का लाभ आपको मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने जीवन के अहम फैसलों में बुजुर्गों की सलाह की कद्र करें। परिवार के साथ समय बिताएं। अनेकों अड़चनों के बावजूद भाग्य आपका साथ देगा। अंतिम समय में आपका रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-

धन सम्बन्धी समस्या आज दूर हो सकती हैं। रिश्तों में अपनेपन की कमी रहेगी। संबंधों को समय देने और एक दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंगों के अवसर तो प्राप्त होंगे पर उनसे निश्चित दूरी बनाकर रखें। कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें। इससे आपसी सामंजस्य और अधिक मजबूत होगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं और दस्तावेज संभालकर रखें। नकारात्मकता से बचें।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-

इन दिनों आप अपने स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं इसकी वजह से परिवार व रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है। आप अपने व्यवसाय और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम से सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। आपको अपनी क्षमताओं को दिखाना होगा। विदेश यात्रा संबंधी उलझने हटेगी। प्रेम संबंधों में निराशा महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Magh Mela 2026: आस्था की डुबकी, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनों का भव्य आयोजन, जाने स्नान के सबसे शुभ मुहूर्त..!

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-

आपके आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में पूर्ण भोग करेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नया प्रेम प्रस्ताव भी मिलेगा। नौकरीपेशा के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत आत्मविश्वास से कोई खास काम पूरा हो जाएगा। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या फंसा हुआ है तो उसकी वसूली करने का उचित समय है। खास लोगों से मुलाकात होगी। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। किसी मित्र से सहयोग व भावनात्मक संबल मिलेगा।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-

आज आप अपने अंदर ऊर्जा महसूस करेंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। किसी के नकारात्मक व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। कुछ समय मनोरंजन वाले कामों में व्यतीत करें। पुराने मित्रों से बातचीत से मन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। आज के दिन दूसरों की कमियों का मजाक न उड़ाएं, तो वहीं दूसरी ओर जितना हो सके अपना संपर्कों को बढ़ाएं और अच्छे लोगों से मिलें।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal ASTROLOGY Aaj Ki Khabren Astrology & Religion Astrology 2025 Astrology forecast Astrology News Astrology Prediction astrology tips India Daily Horoscope Hindi Guru Gochar 2025 Hindu festival 2025 Horoscope Today puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now