Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर के क्षेत्र में पाएंगे लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल..!

Aaj Ka Rashifal: Effect of Budhaditya Rajyoga

Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: आज 26 जून दिन गुरुवार है को  चंद्रमा का संचार मिथुन उपरांत कर्क राशि में आर्द्रा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा का यह गोचर आज आर्द्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र से होने जा रहा है। आज गुरु ग्रह और चंद्रमा युति करेंगे जिससे आज गजकेसरी योग बनेगा।

जबकि आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध के होने से वेशी योग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

Aaj Ka Rashifal

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-

आपके बनते कामों में रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं जिससे आप निराशा महसूस करेंगे। अपने कार्य स्वयं ही पूरा करने का प्रयास करें, दूसरों से सहायता की उम्मीद ना ही रखे तो उचित है। कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। अपनी योजनाएं किसी के समक्ष जाहिर ना करें। आप लक्ष्यों पर से ध्यान नहीं हटाएं और कड़ी मेहनत करना जारी रखें। आप अपने व्यवसाय और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। अच्छे लोगों के साथ रहने से आपका सम्मान भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएँगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

  • आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-

काम की थकान से परेशान होकर आज आप अपने अंदर नकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। लंबे समय से आप काम में इस कदर खोए हैं कि विनोदी व सरल स्वभाव दूर हो गया है। एक अवकाश लेकर स्वयं को तरोताजा करने की जरूरत है। व्यवसाय की स्थिति अभी कुछ मध्यम ही रहेगी। परंतु नई योजनाओं पर विचार हो सकता है। अपनी कार्यप्रणाली में भी इस समय बदलाव लाने की जरूरत है।

  • आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-

आज के दिन आप कल्पना की दुनिया की सैर करेंगे अधिकांश कार्य अनदेखी के कारण अस्त-व्यस्त रहेंगे। स्वभाव में धैर्य बना रहने से जल्दी से किसी की बातों का बुरा नही मानेंगे लेकिन अति होने पर बख्शेंगे भी नही। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा। खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे पूर्ण करने पर अधिक खर्च करना पड़ेगा।

  • आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध और धी से अभिषेक करें।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-

आज आपकी दिनचार्य उथल-पुथल रहेगी। आज आपको बेमन से कोई खर्चीला कार्य करना पड़ेगा पारिवारिक सुख शान्ति के लिये य आवश्यक तो रहेगा लेकिन बजट बिगड़ने का डर है। कोई पुरानी गलतफहमी सुलझ सकती है। आर्थिक पक्ष भी उत्कृष्ट रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही चिंता दूर हो सकती है। इस समय कोई भी काम करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो जाने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी।

  • आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज पीले चंदन अथवा केसर का तिलक लगना चाहिए और गाय को गुड़ खिलाना चाहिए।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। राजनीति में आपकी अच्छी पकड़ रहेगी। आपके सहयोगी भी कामों में पूरा साथ देंगे। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि नाराज चल थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी।

  • आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-

आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने जीवन में पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता देनी होगी। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने धन को लेकर किसी योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।

  • आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी अजनबी से काम को लेकर कोई सलाह लेने से बचें। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके ऊपर कोई नई जिम्मेदारी डाल सकते हैं। आपको मन मुताबिक काम न मिलने से भी मन परेशान रहेगा। आपकी संतान किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है।

  • आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें और पीले चंदन से तिलक करें।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी। आपको किसी पारिवारिक मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपने कोई कोई बात छुपा रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती हैं आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपने बिजनेस से संबंधित कामों को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

  • आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-

आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। मित्रों का साथ आप पर बना रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील को फाइनल करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की आवश्यकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

  • आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आर्थिक मामलों को ध्यान देकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। माता-पिता आपके काम में पूरा साथ देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

  • आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गाय को चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाना चाहिए।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें:  इस वर्ष दीपावली लेकर आ रही सुखद संयोग, सरकार के किसी बड़े पदाधिकारी पर संकट की आने की संभावना
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal ASTROLOGY Aaj Ki Khabren Astrology & Religion Astrology 2025 Astrology forecast Astrology News Astrology Prediction astrology tips India Daily Horoscope Hindi Guru Gochar 2025 Hindu festival 2025 Horoscope Today puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now