Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल विस्तारपूर्वक..!

Aaj Ka Rashifal: Effect of Budhaditya Rajyoga

Aaj Ka Rashifal 30 June 2025:  आज 30 जून दिन सोमवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात सिंह राशि में होगा। इसके साथ ही सिंह राशि में मंगल का संचार भी होगा जिससे चंद्र मंगल योग का निर्माण होगा। साथ ही आज शुक्र ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। और तो और आज धन लक्ष्मी योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल विस्तारपूर्वक।

Aaj Ka Rashifal:

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-

अव्यवस्था के बीच आप अपने विचारों से स्पष्टता और नई दृष्टि देंगे। परिवार में किसी से अनबन होगी। बेवजह का आलस्य बना रहेगा। आप अपने व्यवसाय और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम के मामलों मेें सफलता मिलने के योग हैं। व्यर्थ की यात्रा न करें। घर में किसी काम को लेकर असहमति रह सकती है पर हालात जल्दी सुधरेंगे। कोई पुरानी योजना पूरी होने की ओर बढ़ेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-

कार्यस्थल पर महत्व प्राप्त होगा एवं अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारिक निवेश लाभ देने वाला होगा। नौकरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी के भरोसे रहना आप के अंदर निराशा पैदा करेगा। हर समय नेगेटिव सोच रखने वाले लोगों का साथ आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आप अपने प्रयास में कमी मत रखिए जल्द आपको कुछ बड़ा लाभ मिल सकता है। पेट खराब या थकावट जैसी मामूली समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Shoolini Fair: "शूलिनी मेला" सोलन की ऐतिहासिक धरोहर, आस्था और संस्कृति का अनुपम संगम..!

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-

आज का दिन मानसिक बेचैनी और चिंता से भरा रह सकता है। परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर अशांति हो सकती है। किसी खास व्यक्ति के अप्रिय व्यवहार से आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। बेवजह का आलस्य मन में नकारात्मकता देगा। आप अपने व्यवसाय और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नई योजनाओं का लाभदायक फल मिलेगा। थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-

अपनी सोच सकारात्मक रखें। आज आप जितना सकारात्मक सोचेंगे, उतने सफल भी हो सकते हैं। समाजिक स्तर पर मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप अध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे। कामों में सफलता ना मिलने की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय है।अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-

धन संबंधी लाभ रहेगा। धार्मिक कर्म से मन में शांति अनुभव होगी। अभी कोई बड़े बदलाव के योग नहीं हैं। अभी स्थान परिवर्तन की ना सोचें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अनुभवी लोगों से जुड़ कर उचित मार्गदर्शन लें। जिससे भविष्य में आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप किसी का दबाव पसंद नहीं करेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। मनोरंजन एवं सृजनात्मक कार्याें में व्यस्त रहेंगे।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-

माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आपको व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहना ही आपके लिए हितकर होगा। आपको थोड़ा सजग रहना होगा क्योंकि यह समय आपकी नौकरी में समस्याएं उत्पन्न करके परेशानी ला सकता है। इसलिए जागरूक रहें।
मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन , जानिए सभी राशियों का राशिफल

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-

परिवार के किसी सदस्य की बेरुखी आपको परेशान कर सकती है। आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आप धैर्य से प्रत्येक बात का चिंतन करें। जॉब में अस्थिरता के कारण मानसिक परेशानी रह सकती है। अचानक बने बनाए कार्य में विघ्न आ सकता है। आप दुगने उत्साह के साथ अपने कार्य को दोबारा से शुरू करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने में किसी की मदद मिलेगी।मनोरंजन संबंधी गतिविधियों पर भी समय व्यतीत करें। साथ ही मेडिटेशन भी करें।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-

कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और नई सोच के साथ आप काम शुरू करेंगे। जिससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में भी आज का दिन बेहतर रहेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। सामाजिक अथवा धार्मिक प्रोग्राम में जाना होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-

शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी जरूरी वस्तुओं को संभालकर रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा और आय के साधनों में भी परिवर्तन आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। परीक्षाओं में सफल होंगे। दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। पैसे की आवक तो होगी, लेकिन बिना जरूरी खर्च या दिखावे की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। शादीशुदा लोगों को कोई छिपी बात पता चल सकती है जिससे मन दुखी होगा।

इसे भी पढ़ें:  Shukra Gochar 2025: 13 जून को भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन 3 राशियों के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-

अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। कामकाज से जुड़ा मानसिक तनाव शारीरिक कष्ट का कारण बन सकता है। थोड़ा बहुत समय पर छोड़ दीजिए। अपने आपको तनावमुक्त रखेंगे तो आने वाला समय सेहतमंद ही गुजरेगा। विद्यार्थी निराशा महसूस करेंगे। उन्हें एजुकेशन से जुड़ी हुई कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-

आपके व्यवसाय से जुड़ी बेहतरीन सफलताएं आपका इंतजार कर रही हैं। सोशल मीडिया से लाभ प्राप्त करेंगे। आपको बचत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि वही आपको मुसीबत के समय में बहुत आवश्यक सहारा प्रदान करेगी। आज आप दौड़-धूप करके छोटी-छोटी सफलताएं अर्जित करेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत संबंधी जो परेशानियां आपको परेशान कर रही है उनसे आप को निजात मिलेगी। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो सकता है।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-

आप पर नई जिम्‍मेदारी आने से व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है। भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। योजनाएं तो बहुत सारी बनेंगी लेकिन साथ ही यह आपको भ्रमित भी करेंगी। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अति आत्मविश्वास से बचें। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जानना बहुत जरुरी है।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal ASTROLOGY Aaj Ki Khabren Astrology & Religion Astrology 2025 Astrology forecast Astrology News Astrology Prediction astrology tips India Daily Horoscope Hindi Guru Gochar 2025 Hindu festival 2025 Horoscope Today puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now