Document

कांग्रेस में हॉलीलॉज बन रहा फिर पावर सेंटर, लंच के बहाने प्रतिभा और विक्रमादित्य का शक्ति प्रदर्शन

Tek Raj
3 Min Read

प्रजासत्ता।
मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद प्रतिभा सिंह ने शिमला हॉली लॉज में सभी विधायकों व पूर्व विधायकों के लिए लंच का आयोजन किया।लंच में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी विधायक शामिल हुए।लंच में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी, सुखविंदर सिंह सुखु, रामलाल ठाकुर पूर्व ,ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रदेश कांग्रस उपाध्यक्ष एव लाहौल स्पिति पूर्व विधायक रवि ठाकुर ,चंद्र कुमार सहित अन्य नेता मौजूद रहे। लंच के बाद सभी कांग्रेस नेताओं ने किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा से इंकार किया और एकजुटता की बात कही। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक सुखविंदर सिंह सुखू ने भी कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और 2022 में भी यही एकजुटता रहेंगी लेकिन पार्टी में कुछ जरूरी फैंसले लेनी की जरूरत है

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के बाद कांग्रेस नेता उत्साहित है। वहीं मंडी में प्रतिभा सिंह की जीत और 17 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से एक सवाल निकल कर सामने आ रहा है कि क्या हिमाचल कांग्रेस में अब नया पॉवर सेंटर हॉली लॉज होगा। कांग्रेस में यह परंपरा रही है कि सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी पदाधिकारी एक बड़ी छतरी के नीचे एक जुट हो जाते हैं। पांच दशक तक कांग्रेस के पास वीरभद्र सिंह के रूप में विशालकाय राजनीतिक छाता था अब प्रतिभा सिंह की चुनावी जीत में जिस तरह से विक्रमादित्य ने ग्राउंड वर्क किया है उससे हॉली लॉज की अहमियत एक बार फिर साबित हुई है। वीरवार को जिस तरह से कांग्रेस के सभी नेता हॉली लॉज पहुंचे हैं उससे ये संकेत नजर आ रहे हैं कि 2022 में भी हॉली लॉज ही पावर सेंटर साबित होगा।

जिस तरह पार्टी बढ़ रही है। लंच के बहाने कहीं न कहीं सांसद प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह के बिना भी हॉली लॉज की बादशाहत बरकरार रखने के लिए शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की है। हालांकि लंच में कांगड़ा से वरिष्ठ नेत्री विप्लव ठाकुर और वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले हर्ष महाजन नजर नहीं आए।

वहीं इस लंच में विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह ने गर्मजोशी से सबका स्वागत किया और एकजूटता का संदेश देने की कोशिश की । हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री के रहते इस तरह के आयोजन यहां होते रहते थे. लेकिन ये पहला मौका है कि जब उनकी गैर मौजूदगी में सभी यहां एकत्रित हुए। जिससे सभी को यह संदेश जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बाद उनकी विरासत को विक्रमादित्य संभालते नजर आएंगे।

Share this Article
By Tek Raj
Follow:
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी? Samantha Ruth Prabhu हुईं शर्टलेस, हॉट अवतार देख फैंस बोले Munhaason se Chhutakaara: गर्मियों के दिनों में नहीं निकलेंगे मुंहासे, अपनाएं ये टिप्स Eid Mubarak Mehndi Designs: आप भी ईद मुबारक मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं Jawan Movie Collection Reviews Aditya-L1 Mission : सफलता पूर्वक लॉन्च सामंथा और विजय की कुशी मूवी की समीक्षा आ गया शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर शिमला के पर्यटक स्थल खाने की न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ा देंगी ये ट्रिक्स हिमाचल प्रदेश की खुबसूरत जगहे हिमाचल के ठंडे स्थान भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग हिमाचल का शंगचूल महादेव मंदिर मनाली में घूमने की जगह ब्रेस्टफीडिंग से कम होता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा