देवभूमि हिमाचल का वो शूरवीर, जिसने कारगिल युद्ध में पाई थी पहली शहादत, कैप्टन सौरभ कालिया को नमन

प्रजासत्ता|
देवभूमि हिमाचल को वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है| इस भूमि ने देश को कई वीर योद्धा दिए हैं, जिनके बलिदान की गाथा इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है| इन्हीं योद्धाओं में से एक हैं कारगिल के पहले शरीद कैप्टन सौरभ कालिया| आज इस शूरवीर की जयंती है| शहीद का परिवार दो दशक से अपने शहीद बेटे के साथ पाकिस्तान के द्वारा किये गये अमानवीय बर्ताव के बारे में न्याय दिलाने के लिये लड़ाई लड़ रहा है|

शहीद कैप्टन सौरभ कालिया का जन्म 29 जून 1976 को अमृतसर, भारत में हुआ था| इनकी माता का नाम विजया व पिता का नाम डॉ. एनके. कालिया है| इनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल पालमपुर से हुई. इन्होंने स्नातक उपाधि (बीएससी मेडिकल) कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, हिमाचल प्रदेश से सन् 1997 में प्राप्त की|

अगस्त 1997 में संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा द्वारा सौरभ कालिया का चयन भारतीय सैन्य अकादमी में हुआ, और 12 दिसंबर 1998 को वे भारतीय थलसेना में कमीशन अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए| उनकी पहली तैनाती 4 जाट रेजिमेंट (इन्फेंट्री) के साथ कारगिल सेक्टर में हुई|

तारीख 3 मई 1999, ताशी नामग्याल नाम के एक चरवाहे ने करगिल की ऊंची चोटियों पर कुछ हथियारबंद पाकिस्तानियों को देखा और इसकी जानकारी इंडियन आर्मी को आकर दी थी। 14 मई को कैप्टन कालिया पांच जवानों के साथ पेट्रोलिंग पर निकल गए। जब वे बजरंग चोटी पर पहुंचे तो उन्होंने वहां हथियारों से लैस पाकिस्तानी सैनिकों को देखा।

कैप्टन कालिया की टीम के पास न तो बहुत हथियार थे न अधिक गोला बारूद। और साथ सिर्फ पांच जवान। वे तो पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। दूसरी तरफ पाकिस्तानी सैनिकों की संख्या बहुत ज्यादा थी और गोला बारूद भी। पाकिस्तान के जवान नहीं चाहते थे कि ये लोग वापस लौटें। उन्होंने चारों तरह से कैप्टन कालिया और उनके साथियों को घेर लिया।

कालिया और उनके साथियों ने जमकर मुकाबला किया लेकिन जब उनका एम्युनेशन खत्म हो गया तो पाकिस्तानियों ने उन्हें बंदी बना लिया। फिर जो किया उसे लिखना भी मुश्किल है। उन्होंने कैप्टन कालिया और उनके पांच सिपाही अर्जुन राम, भीका राम, भंवर लाल बगरिया, मूला राम और नरेश सिंह की हत्या कर दी और भारत को उनके शव सौंप दिए|

कैप्टन सौरभ कालिया, करगिल वॉर के पहले शहीद, पहले हीरो। जिनके बलिदान से करगिल युद्ध की शुरुआती इबारत लिखी गई। महज 22 साल की उम्र में 22 दिनों तक दुश्मन उन्हें बेहिसाब दर्द देता रहा। सौरभ के पिता ने पिछले 21 सालों में इंसाफ की जो अपील 500 से ज्यादा चिट्ठियों के जरिए की हैं, उन कागजों में वो सभी दर्द दर्ज हैं।

पाकिस्तानियों ने सौरभ के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उनकी आंखें तक निकाल ली और उन्हें गोली मार दी थीं। दिसंबर 1998 में आईएमए से ट्रेनिंग के बाद फरवरी 1999 में उनकी पहली पोस्टिंग करगिल में 4 जाट रेजीमेंट में हुई थी। जब मौत की खबर आई तो बमुश्किल चार महीने ही तो हुए थे सेना ज्वाइन किए।

कैप्टन सौरभ कालिया की शहादत को पूरा देश नहीं भूला है| वीरभूमि हिमाचल के वीर सपूत एवं कारगिल युद्ध में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। अमर शहीद सौरभ कालिया जी की शहादत पर देश को सदैव गर्व रहेगा।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal News: सीएम सुक्खू का दावा, जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक..!

धर्मशाला। Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Kullu News: भुंतर में 397 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

Kullu News: कुल्लू जिला के थाना भुंतर की टीम...

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने किया नामांकन

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी...

Kasauli: विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में कसौली से जायेंगे हजारों कार्यकर्ता

कुमारहट्टी । नवीन Kasauli: कांग्रेस पार्टी शिमला लोकसभा सीट के...

Shimla Firing Case: शिमला में जमीनी विवाद में चली गोलियां, 3 व्यक्ति घायल

शिमला। Shimla Firing Case: शिमला जिला के ठियोग क्षेत्र के...

More Articles

Himachal News: अनुराग बोले- कांग्रेस का गिर रहा ग्राफ़, मोदी जीत की हैट्रिक लगाने की ओर..!

Himachal News: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल में चुनावी सरगर्मी के बीच कहा...

Himachal News: सीएम सुक्खू का दावा, जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक..!

धर्मशाला। Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक सलाखों के पीछे जाएंगे। जांच चल रही है, उसके...

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने किया नामांकन

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया,...

Mandi Lok Sabha Seat: कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने दाखिल किया नामांकन

Mandi Lok Sabha Seat: मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बता दें कि मंडी लोकसभा सीट...

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफों का मामला फिर लटका, हाईकोर्ट नहीं सुना पाया अंतिम फैसला

शिमला ब्यूरो | Himachal News: हिमाचल के निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले में प्रदेश हाईकोर्ट में आज कोई फैसला नहीं हो पाने से...

Himachal 3 women elected to Lok Sabha : हिमाचल से अब तक केवल 3 ही महिलाएं लोकसभा के लिए चुनी गई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal 3 women elected to Lok Sabha : आजादी के बाद से अब तक, इन 75 वर्षों में हिमाचल प्रदेश से केवल...

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ JOA IT Result : संजय अवस्थी

शिमला। JOA IT Result: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के...

HP Board 10th Result: नादौन की रिद्धिमा शर्मा बनीं हिमाचल की टाॅपर..! दूसरे स्थान पर कांगडा की कृतिका शर्मा

HP Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल में 10वीं कक्षा...

HPBOSE 10th Result 2024: आज सुबह 10:30 बजे होगा जारी, रिजल्ट देखने का सीधा लिंक यहां

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल शिक्षा बोर्ड आज 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने...