साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Republic Day: राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Governor and Chief Minister wished Republic Day
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला |
Republic Day: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्धि की कामना की है। अपने बधाई सन्देश में राज्यपाल ने कहा कि देशवासियों के परिश्रम तथा सहयोग से राष्ट्र ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शक है। गणतंत्र दिवस सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों का भारत को शांतिपूर्ण और प्रगतिशील देश बनाने की दिशा में समर्पित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें गणतंत्र के आधारभूत सिद्धान्तों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अपनी लोकतांत्रिक जड़ों को और मजबूत बनाने के लिए निरन्तर अग्रसर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल ने भी सभी क्षेत्रों में आशातीत प्रगति की है जिसका श्रेय राज्य के मेहनतकश तथा ईमानदार लोगों को जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह गर्व की बात है कि हिमाचल मुख्य क्षेत्रों में देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का आदर्श बनकर उभरा है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों के सहयोग से प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य बनाने तथा देश के समृद्ध राज्यों में शामिल करने में सफल होगी।

इसे भी पढ़ें:  बिजली बिलों में छूट संबंधी प्रदेश सरकार के निर्णय से लाभान्वित होंगे 11 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता

HP Statehood Day : सीएम सुक्खू बोले- 21 हजार से अधिक पदों पर हो रही भर्ती,

Sirmour News: जिला सिरमौर में 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा 2 वर्ष में करवाए गए 500 से अधिक सफल प्रसव

Exclusive! हिमुडा की नाक के नीचे कोटबेजा स्कूल भवन के निर्माण में हुआ घटिया सामग्री का इस्तेमाल

Solan News: माता पिता के संघर्ष को याद कर उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़े बच्चे, और मेहनत से सफलता प्राप्त करें :- विनोद सुल्तानपुरी

Solan News: माता पिता के संघर्ष को याद कर उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़े बच्चे, और मेहनत से सफलता प्राप्त करें :- विनोद सुल्तानपुरी

Join WhatsApp

Join Now