साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal Assembly Byelection Schedule: हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव का शेड्यूल जारी

Himachal Assembly Byelection Schedule, Himachal Politics
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal Assembly Byelection Schedule: हिमाचल प्रदेश में अब तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश में निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। इसी के साथ चुनाव होने वाला विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार 10 जुलाई को इन सीटों के लिए मतदान होगा। 13 जुलाई को मतगणना व नतीजे घोषित होंगे। 15 जुलाई से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उपचुनाव के लिए 14 जून को राजपत्र में अधिसूचना जारी होगी। 21 जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि की गई है। 24 जून को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 26 जून को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि बीते 3 जून को 73 दिन बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए थे। 4 जून को घोषित उपचुनाव नतीजों के बाद राज्य की चौदहवीं विधानसभा में विधायकों की संख्या 65 हो गई। इनमें से 38 विधायक कांग्रेस के हैं तो 27 भाजपा के। यानी 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित करने के बाद जहां 6 रिक्तियां हो गई थीं, जिनके नतीजे आ चुके हैं। अब निर्दलियों के इस्तीफे से खाली हुई तीन और सीटों के लिए उपचुनाव होंगे।

इसे भी पढ़ें:  हरियाणा के सूरजकुण्ड मेले में पहाड़ी गुच्छी के स्वाद की धमक

Join WhatsApp

Join Now