Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Tourism Department के प्रचार टेंडर में हेराफेरी के आरोप, विभाग के पूर्व निदेशक समेत चार को नोटिस

Himachal Tourism Department

शिमला।
Himachal Tourism Department: हिमाचल पर्यटन विभाग में प्रचार के विज्ञापन एजेंसी के चयन में अनियमितताएं सामने आने पर सरकार ने पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक सहित विभाग के चार अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।

जिन अधिकारीयों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं, उनमे पूर्व निदेशक व आईएएस अधिकारी अमित कश्यप, के अलावा संयुक्त निदेशक राखी सिंह, प्रचार अधिकारी सुरजीत सिंह और पूर्व निदेशक सूचना एवं जन संपर्क को भी नोटिस जारी किया गया है। इन सभी से दस दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है।

मीडिया जानकारी के अनुसार पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं नगरोटा के विधायक रघुवीर सिंह बाली को इस संबंध में अनियमितता बरतने की लिखित शिकायत मिली थी, जिसमें प्रचार एजेंसी को टेंडर देने में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद कर्मचारी पेनडाउन स्ट्राइक: पंचायतीराज मंत्री ने बुलाई बैठक

बाली ने तुरंत विभाग की फाइलें देखने के बाद जांच का आदेश दिया था। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच का जिम्मा आइएएस अधिकारी पंकज राय को सौंपा था। जाँच अधिकारी पंकज राय की जांच में हेराफेरी के आरोप सही पाए गए हैं। पंकज राय ने जांच में पाया गया है कि एजेंसी की गलत ढंग से सिलेक्शन की गई।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1334 पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तिथियां तय

गौर हो कि पर्यटन विभाग हर साल प्राइवेट एजैंसियों के माध्यम से लाखों रुपए के विज्ञापन और होर्डिंग बनाए जाते है। इस पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। चूंकि यह प्रक्रिया पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी। इसमें कमीशन के लेनदेन की भी आशंका जताई गई है।

Himachal Tourism Department |

Happy New Year: इन शानदार हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Photo SMS को भेजकर दें बधाई

Chamba News: चंबा जिला में लंबित इंतकाल व तकसीमों के मामलों का किया जाएगा निपटारा

Maternity Benefit Act : हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रेग्नेंट महिलाओं को आवश्यक सहायता और सुविधाएं प्रदान करने का दिया निर्देश

इसे भी पढ़ें:  HP VVIP Guest Expenses: खस्ताहाल खजाने के बीच VVIPs की मेहमाननवाजी पर 6.50 करोड़ खर्च, 426 हस्तियां रहीं 'स्टेट गेस्ट'

Oppo Find X7 series: 16GB रैम, 1TB स्टोरेज के साथ 8 जनवरी को लॉन्च होंगे Oppo Find X7, Oppo Find X7 Ultra

Aaj Ki KhabrenHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now