Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: पति-पत्नी से 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद,दोनों गिरफ्तार..!

Kangra News: पति-पत्नी से 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद,दोनों गिरफ्तार..!

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: जिला पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस ने कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान पति-पत्नी से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया है। जिसकी कीमत लाखों में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कंडवाल में नाकाबंदी कर रखी थी, जहाँ कार से 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने कार चालक रवि कुमार और शिल्पा, निवासी झाझवां, के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान पति-पत्नी से कार में 109.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: पोषण के साथ-साथ कुपोषण के बारे में जागरूक करना अति आवश्यक

Himachal NewsHimachal News UpdateKangra Crime NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now