साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kangra News: फतेहपुर कांग्रेस को फरवरी में मिलेगा नया ब्लॉक अध्यक्ष, पर्यवेक्षक ने दी जानकारी

Kangra News: फतेहपुर कांग्रेस को फरवरी में मिलेगा नया ब्लॉक अध्यक्ष, पर्यवेक्षक ने दी जानकारी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: ब्लॉक कांग्रेस फतेहपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति अब फरवरी महीने में पूरी कर ली जाएगी। यह जानकारी कांगड़ा-चंबा पर्यवेक्षक शांतनु चौहान ने रविवार को फतेहपुर में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के दौरान दी। बैठक की अध्यक्षता फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने की।

बैठक में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शांतनु चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर गहन चर्चा हुई और उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय जानी गई।

इस दौरान विधायक भवानी सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार और संगठन साइकिल के दो पहियों की तरह हैं। उन्होंने कहा, “कई बार ऐसा होता है कि सरकार नहीं होती, लेकिन संगठन की सक्रियता बनी रहती है। विधायक का कार्य पंचायतों से जुड़े छोटे-मोटे काम करवाने से लेकर विधानसभा में बड़े प्रोजेक्ट लाने तक का होता है।” उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा फतेहपुर में पिछले दो वर्षों में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है।

कांगड़ा-चंबा के पर्यवेक्षक शांतनु चौहान ने बैठक में कहा कि प्रदेश में नए संगठनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे संगठन को पहले से भी ज्यादा मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, “फिलहाल सभी विधानसभाओं में बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। इसके बाद ब्लॉक स्तर के संगठनों के चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे। आने वाले फरवरी माह में सभी ब्लॉकों को उनके नए अध्यक्ष मिल जाएंगे।”

इसे भी पढ़ें:  Passenger Ropeway: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे निर्माण के लिए कार्य पत्र प्रदान

इस मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कर्ण पठानिया उर्फ मालटू, पूर्व उपाध्यक्ष रजिंदर पठानिया, प्रधान हाड़ा सुशील कालिया, बीडीसी संदेश कुमारी, बलदेव ठाकुर, राजीव कुमार, शमशेर कंदोरिया, कैप्टन हरि सिंह, कैप्टन जीत कुमार शर्मा, बाशला देवी, निर्मल सिंह और बिनय शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। सभी ने उम्मीद जताई कि जल्द ही संगठन को नई दिशा देने वाले ब्लॉक अध्यक्ष का चयन होगा।

Join WhatsApp

Join Now