साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kangra News: कांगड़ा जिला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 430 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार!

नाकाबंदी के दौरान, एक स्विफ्ट कार (नंबर PB08-BA-3564) को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर 430 ग्राम चरस बरामद हुई।
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा |
kangra News:
कांगड़ा जिला के भराल में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीती देर शाम, जिला पुलिस नूरपुर ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब के तीन युवकों को 430 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

एसपी नूरपुर, अशोक रत्न ने बताया कि जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर की गई नाकाबंदी के दौरान, एक स्विफ्ट कार (नंबर PB08-BA-3564) को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर 430 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए युवकों में अनिल कुमार, बिनय कुमार और लबप्रित शामिल हैं, जो सभी पंजाब के निवासी हैं। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि समाज को नशे की जंजाल से मुक्त किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचलः विश्व के सबसे ऊंचे गांव कौमिक में 100 प्रतिशत लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन

Join WhatsApp

Join Now