Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: विकास शर्मा ने संभाला रे चौकी का प्रभार

Kangra News: विकास शर्मा ने संभाला रे चौकी का प्रभार

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News:
पुलिस थाना फतेहपुर के तहत आती पुलिस चौकी रे में एएसआई विकास शर्मा ने बतौर चौकी प्रभारी कार्यभार संभाल लिया है। एएसआई विकास शर्मा इससे पूर्व जिला शिमला में तैनात थे। शुक्रवार को उन्होंने बतौर रे चौकी प्रभारी कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से अनोपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि क्षेत्र में हर कोई कानून के दायरे में काम करे और पुलिस की छवि जनता के सेवक व मित्र के रूप में सामने आए वह इस दिशा में काम करेंगे।

एएसआई विकास शर्मा ने कहा कि नशा एक ऐसी समस्या है जिसने देवभूमि हिमाचल में भी तेजी से पैर जमा लिए हैं। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत घातक है। जिला पुलिस नूरपुर नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और एसपी नूरपुर अशोक रत्न के निर्देशानुसार, नशे के चलन को रोकना और नशे का काला कारोबार चलाने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र होने के कारण रे चौकी क्षेत्र में भी कई तरह के अपराध घटित होते हैं। ऐसे में इन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस काम करेगी। रे चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने स्थानीय लोगों से भी नशा कारोबारियों और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। ताकि जनसहयोग से अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लायी जा सके।

Himachal Political Crisis : हिमाचल का सियासी संकट सुलझना राहुल गांधी के राजनीतिक कौशल की बड़ी परीक्षा

Shimla: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माना

Kangra News: मूहल KCC Bank प्रबंधक नीलम वर्मा बोली किसी को ना दें OTP, शिविर में लोगों को किया जागरूक

Kangra News: विजिलेंस ने 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा आउटसोर्स कर्मचारी

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now