साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Mandi News: युवा कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री रंगीला रामराव से की भेंट, संगठन को मजबूत बनाने का लिया गुरुमंत्र

Mandi News: युवा कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री रंगीला रामराव से की भेंट, संगठन को मजबूत बनाने का लिया गुरुमंत्र
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Mandi News: सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रति जनसंपर्क और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में युवा कांग्रेस मजूबती से काम करेगी। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिल गुप्ता, सरकाघाट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल राठौर, जिला महासचिव डी.एल. राव, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार, सोशल मीडिया संयोजक अरशद हलकू और मंडल अध्यक्ष साहिल ने गोपालपुर जाकर पूर्व मंत्री रंगीला रामराव से उनके आवास पर भेंट की।

इस दौरान रंगीला रामराव ने सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का गुरुमंत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया है और इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा को लोगों तक ले जाएं और विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का उद्देश्य हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए काम करना है, और इस दिशा में कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री जयराम ने सिराज विधानसभा के बालीचैकी को दी 14.36 करोड़ रुपये सौगात

इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे और संगठन को सशक्त बनाएंगे, और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की लोकप्रियता को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now