Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: रोहडू में 16 कमरों का मकान पूरी तरह जलकर राख के ढेर में हुआ तब्दील

shimla news

शिमला |
Shimla News: शिमला जिला के उपमंडल रोहडू के डूंगसा गांव में शनिवार दोपहर आग लगने से 16 कमरों का मकान जल कर पूरी तरह से राख हो गया। इस मकान में बालक राम और विनोद कुमार के दो परिवार रहते थे। रिहायशी मकान में आग लगने से दोनों परिवार बेघर हो गए। आग के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार डूंगसा गांव में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वरना गांव में अन्य घरों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

इसे भी पढ़ें:  जुब्बल के भरोट गांव में नाले में गिरने से 250 भेड़-बकरियों की मौत

इस आगजनी में करीब 40 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 16 कमरों का पूरा घर अंदर से लकड़ी का बना था। इससे आग ने अपना रौद्र रूप दिखाया और पूरे घर को लपटों ने घेर लिया।

जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की राशि, कंबल, बर्तन और राशन दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा महिला मोर्चा की दो नेत्रियों की प्राथमिक सदस्यता बहाल, अमर्यादित ऑडियो वायरल होने पर किया था निलंबित

2024 MG Astor Launched in India: हाइटेक फीचर्स का साथ लॉन्च हुई MG New Astor, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान..

Jio Recharge Plan 2024 : सिर्फ 219 रुपये में मिलेगा 44GB डेटा साथ में फ्री कॉलिंग

Shimla News: भाजपा प्रदेश महामंत्री का बड़ा आरोप, कांग्रेस के डीएनए को बताया भारत विरोधी

Old Pension Scheme Employee: पूरे प्रदेश में रिटायर कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Himachal News in Hindi Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla News Update Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now