साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

रोशन ठाकुर का BJP पर हमला, केंद्र सरकार प्रदेश से कर रही भेदभाव, कहा – सहजल संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त

रोशन ठाकुर का बीजेपी पर हमला, केंद्र सरकार प्रदेश से कर रही भेदभाव, कहा - सहजल संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

नवीन | कुमारहट्टी
जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के महासचिव, व ब्लॉक कांग्रेस कसौली के पूर्व अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि,भाजपा के पूर्व मंत्री व कसौली से पूर्व विधायक, डॉ राजीव सहजल संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त है।वह विधायक विनोद सुल्तानपुरी द्वारा, कसौली विधानसभा क्षेत्र में, करवाए जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे है, व बौखलाहट में अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं ।

रोशन ठाकुर का BJP पर हमला

उन्होंने कहा कि,आपदा के इस समय में, राजनीति से ऊपर उठ कर,क्षेत्र में आपदा से ग्रस्त, ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करवाना चाहिए। वहीं कसौली के पूर्व विधायक झूठी बयानबाज़ी कर अपनी राजनीति चमकाने में ही व्यस्त हैं। रोशन ठाकुर शुक्रवार को धर्मपुर में, पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि, विधायक सुल्तानपुरी आपदा के इस समय में अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता से, घर-घर जाकर मिल कर उन्हे सरकारी सहायता उपलब्ध करवा रहे है। व पूरे कसौली विधानसभा क्षेत्र का, समान विकास करवाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता तरसेम भारती को 8 साल पहले के मामले 18 माह की सजा

बंद पड़े संपर्क मार्गों को खुलवाने के काम लोक निर्माण विभाग की मशीनरी 
लोक निर्माण विभाग की पूरी मशीनरी इस समय बंद पड़े संपर्क मार्गों को खुलवाने के काम मे जुटी है। उन्होंने बताया कि, कसौली विधानसभा क्षेत्र का समान विकास करना, कांग्रेस का लक्ष्य है।

उन्होंने पूर्व विधायक व मंत्री को संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर कसौली की जनता के हित हेतु, कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, अगर डॉक्टर सेजल ने अपने समय में, कसौली का विकास किया होता, तो वह आज विपक्ष में ना बैठे होते। उन्हें जनता ने इस बार पूरी तरह नकार दिया है। जिसे अब वह पचा नही पा रहे।

केंद्र सरकार, प्रदेश से कर रही भेदभाव

रोशन ठाकुर का BJP पर हमला करते हुए कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के कारण केंद्र सरकार,प्रदेश से भेदभाव कर रही है। प्रदेश में आई आपदा को, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में केंद्र सरकार आनाकानी कर रही है। ठाकुर ने केंद्र सरकार पर, बरसते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश स्पेशल पैकेज देना तो दूर,केंद्र वितीय सहायता देने से भी गुरेज कर रही है। इस अवसर पर कसौली कांग्रेस से कसौली कांग्रेस अध्यक्ष देव शर्मा,भीम प्रकाश ठाकुर, रूपलाल ठाकुर, महेश गुप्ता,सोनू गोयल, मोहनलाल कंवर, दीपक तंवर, हुकम चंद, व नवीन सूद भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now