Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: संदिग्ध हालात में मिला HRTC के जीएम का शव, पुलिस जांच में जुटी

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

Solan News: सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र के डुमेहर कुनिपुल में एचआरटीसी के जीएम (HRTC GM) का शव संदिग्ध हालात में गाड़ी से मिला है। जानकारी अनुसार सोमवार को वे अपने घर नगर से डुमेहर कुनिपुल अपना प्लॉट देखने के लिए निकले थे। जब देर शाम तक परिजनों का फोन नहीं उठाया तो उसके बाद वे भी प्लॉट पर पहुंच गए। जहां गाड़ी में जीएम का शव मिला।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव नगर से संबंध रखने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम में जीएम के पद पर कार्यरत राजेश चौहान मंगलवार सुबह अपनी ही गाड़ी में मृत पाए गए।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: आम आदमी पार्टी की कसौली में महत्वपूर्ण बैठक, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा

थाना अर्की से एसएचओ गोपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  BBN Crime News: नालागढ़ में अमरजीत कौर के फ्लैट से चरस-अफीम, तो गोविन्द शर्मा के घर से मिला देसी कट्टा..!

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now