Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Yashasvi Jaiswal Century in Test: यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट में जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal Century in Test:

Yashasvi Jaiswal Century in Test: यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट में शतक जड़ दिया है, जायसवाल की 13 टेस्ट पारियों में यह उनकी तीसरी टेस्ट सेंचुरी है। यशस्वी जायसवाल के नाम 29 इंटरनेशनल पारियों में 4 शतक दर्ज हो गए हैं। यशस्वी जयसवाल 133 गेंद पर 9 चौकों और 5 छक्कों के साथ 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। उनकी पीठ में समस्या हुई, जिस वजह से वह अपनी पारी जारी नहीं रख सके।

टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले कहा जा रहा था कि भारतीय टीम में अनुभवी बल्लेबाजों की कमी है। यशस्वी जायसवाल ने विशाखापट्टनम टेस्ट में दोहरा शतक जडने के बाद राजकोट टेस्ट में शतक ठोककर हर आलोचना का करारा जवाब दिया है।

दूसरी पारी में भारत की बढ़त 322 रन की हो गई है। भारत के 445 के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 319 पर सिमट गई। टीम इंडिया को फर्स्ट इनिंग के आधार पर 126 रन की बढ़त मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 51 ओवर की समाप्ति के बाद 196/2 रन बना लिए हैं। यशस्वी जयसवाल 73 गेंद पर 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया। अगली 46 गेंद पर यशस्वी ने 65 रन कूटकर शतक पूरा कर लिया। 119 गेंद पर सेंचुरी जड़कर यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट में भारत की बढ़त को 300 के पार पहुंचा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  विराट कोहली के साथ ओपन कर चुके इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 10 गेंदों में ठोक दिए 50 रन

यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में जरूर निराश किया था लेकिन जिस तरह वह दूसरी पारी में खेले उनकी बल्लेबाजी की (Yashasvi Jaiswal Century in Test) विपक्षी टीम ने भी तारीफ की। जब वह रिटायर्ड होकर लौटे तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर उनका प्रोत्साहन किया। इस दौरान इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुल्लम भी खड़े हुए और उन्होंने ताली बजाकर उन्हें विश किया।

इसे भी पढ़ें:  Ruturaj के चोटिल होने से खुली इस विस्फोटक खिलाड़ी की किस्मत! मौका मिला तो उड़ा देगा कीवी गेंदबाजों के होश

Yashasvi Jaiswal Century in Test | IND Vs ENG

Suhani Bhatnagar Death : दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का 19 साल में निधन

Himachal Budget 2024-25 Review: सुक्खू सरकार का बजट.. झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास :- जयराम

Himachal Budget 2024-25 Review: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सुक्खू सरकार के बजट को सराहा, बताया ऐतिहासिक बजट..

Himachal Budget 2024 Live : सुक्खू सरकार का दूसरा बजट, सदन में CM सुक्खू बोले- सुख के लिए नहीं जनकल्याण के लिए सत्ता में आए हैं

Best SmartPhone at Low Price: फोटोग्राफी लवर्स की हुई मौज! 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

इसे भी पढ़ें:  ‘शमी ने मुझे मैसेज किया था…,’ पाकिस्तानी दिग्गज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

T-20 World Cup 2024: BCCI सचिव जय शाह ने हार्दिक को T-20 वर्ल्ड कप की कप्तानी न देने पर कही ये बड़ी बात ..

PM Suryodaya Yojana 2024 : सरकार की सूर्योदय योजना का ले लाभ, बिजली के बिल से मिलेगा छुटकारा.. जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update Sports News sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now