Himachal Ambulance Strike: हिमाचल प्रदेश में 5 अप्रैल से थम जायेंगे 108 और 102 एंबुलेंस के पहिये, कर्मचारियों ने दी राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी
HP 108 102 Ambulance Strike: हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम भुगतान जैसी मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन का आरोप है कि कोर्ट के आदेशों के बाद भी सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।
