Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: सीएम सुक्खू बोले -15 करोड़ में बिके बागी विधायक, सरगना ने लिए होंगे अधिक पैसे

Himachal: सीएम सुक्खू बोले -15 करोड़ में बिके बागी विधायक, सरगना ने लिए होंगे अधिक पैसे

हमीरपुर |
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बागी विधायकों पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि 15-15 करोड़ में तो बागी विधायक बिके हैं लेकिन उनके सरगना ने इससे अधिक लिए होंगे। उपचुनाव में जनता को बताएंगे कि बिकाऊ को जिताऊ नहीं बनाया जाता है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए 6 पूर्व विधायकों के सभी कारनामे जनता की अदालत में सामने आएंगे। जिन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, उनके मामले भी खोले जाएंगे। इन लोगों ने अंतरात्मा की बजाय धन की आत्मा की आवाज सुनी। राज्यसभा चुनाव से पिछली रात सभी विधायकों ने उनके साथ डिनर किया तथा दूसरे दिन अपना जमीर बेच दिया। दुख इस बात का नहीं है कि उन्होंने वोट भाजपा प्रत्याशी को दिया, लेकिन बजट सत्र में इन लोगों ने भाग नहीं लिया। बजट जनता की भलाई के लिए होता है लेकिन इन लोगों ने उसमें भाग न लेकर जनता के साथ धोखा किया।

इसे भी पढ़ें:  Independence Day GK: जानिए भारत के इस इलाके में 16 अगस्त को क्यों मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस..?

बागी विधायकों के मानहानि का दावा करने के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को जांच में सबूत मिले हैं। सबूत के आधार पर ही यह बात बोली जा रही है। सीएम ने कहा कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। जो लोग जनता के वोट पर चुनकर आते हैं और नोट के दम पर विधायकी से इस्तीफा देते हैं, उसके पीछे के राज को तो जनता की अदालत में बताना ही पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 14 महीनों में बागी विधायकों के करोड़ों रुपये के काम हुए। फिर ऐसा क्या कारण हुआ कि शाम को हमारे पास डिनर करते हैं और अगली सुबह जाकर अपनी धन आत्मा को बदल देते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: अमेरिकी हिरासत में फंसे हिमाचल के रक्षित, शादी का सपना टूटने की कगार पर, परिवार ने PM Modi से लगाई गुहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर वोट के दम पर सरकार नहीं बना सके तो अब नोटों के दम पर सत्ता हथियाना चाह रहे हैं। जनता भाजपा को नकार चुकी है, यह बात जयराम ठाकुर को दिमाग में बिठा लेनी चाहिए। अन्य प्रदेशों में भाजपा ने नोटों के दम पर सत्ता हथियाई, वैसा ही हिमाचल में करना चाह रहे थे लेकिन भगवान हमारे साथ हैं और उन्होंने हमें जनता की सेवा का मौका दिया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बिकाऊ को जनता कभी जिताऊ नहीं बनाएगी।

Himachal: सुधीर शर्मा ने सीएम सुक्खू को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में सरकारी वाहनों को कंडम करने की बढ़ी अवधि,दायरे में आएंगी मंत्रियों,अफसरों, की गाड़ियां

Himachal News: सुप्रीम कोर्ट ने हिमुडा पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना, निजी कंपनी से मिलीभगत, हाईकोर्ट को दिया धोखा

New Education Policy In Himachal: हिमाचल में नई शिक्षा नीति को लेकर HPU का आया बड़ा अपडेट

GT vs PBKS में आमने-सामने की टक्कर जानिए आंकड़े, सर्वाधिक रन और आईपीएल में सर्वाधिक विकेटों का रिकॉर्ड

Upcoming New Cars: इंडियन मार्केट में अप्रैल महीने में लॉन्च हो रहीं ये कार, मचाएंगी धमाल

Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now