Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal: सुधीर शर्मा ने सीएम सुक्खू को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस

Defamation Notice To Himachal CM Sukhvinder Sukhu

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Defamation Notice To Himachal CM Sukhvinder Sukhu: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद से ही प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल बरकरार है। इसी क्रम में अब बीजेपी में शामिल हुए धर्मशाला के पूर्व कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मानहानि का नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मुताबिक सीएम सुक्खू ने अपने भाषणों में बार-बार सुधीर शर्मा पर कीचड़ उछाला है। कई अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे उनकी मानहानि हुई है।

नोटिस में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर अपने बयानों के जरिये सुधीर शर्मा को जानबूझकर बदनाम करने, बार-बार कीचड़ उछालने, अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। बीते दिन ऊना में एक जनसभा के दौरान दिए गए बयान जिसमें सीएम सुक्खू ने कहा था कि बागी विधायक 15-15 करोड़ रुपये में बिके हैं का खास तौर पर जिक्र किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: कांग्रेस सरकार में पानी, बिजली, डीजल, यातायात सब महंगा ही महंगा :- भाजपा

नोटिस के मुताबिक सीएम सुक्खू ने सुधीर शर्मा पर कई झूठे आरोप और गलत टिप्पणियां की हैं। मुख्यमंत्री के बयान बकायदा अखबार और टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक में प्रकाशित और प्रसारित हुए हैं। जिससे सुधीर शर्मा की छवि, प्रतिष्ठा और मान की हानि हुई है। इसलिए इसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री को 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

नोटिस के मुताबिक मुख्यमंत्री के आरोप झूठे, निराधार और अपमानजनक है। जिसका वीडियो जगह-जगह प्रसारित हुआ जिससे सुधीर शर्मा की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। इस तरह के बयान उन्हें बदनाम करने के लिए दिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू बोले, बड़सर में पकड़े गए 55 लाख रुपये बिकाऊ विधायकों के..

बता दें कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों में एक सुधीर शर्मा भी शामिल थे। राज्यसभा चुनाव के बाद से ही राज्य में सियासी घमासान मच गया। इसके बाद सुधीर को पार्टी सचिव पद से हटा दिया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन छह विधायकों को अयोग्य घोषित करार दे दिया। इसके कुछ समय बाद ही छह विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। जिसके बाद लगतार दोनों तरफों से बयानबाजी चल रही है।

Himachal News: सुप्रीम कोर्ट ने हिमुडा पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना, निजी कंपनी से मिलीभगत, हाईकोर्ट को दिया धोखा

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमों में सरकार ने नियमों में किए अहम बदलाव, जानें किसे कितना मिलेगा लाभ

New Education Policy In Himachal: हिमाचल में नई शिक्षा नीति को लेकर HPU का आया बड़ा अपडेट

HPBOSE Class 10th 12th Result 2024 Update: हिमाचल बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट पर बड़ी अपडेट

Upcoming New Cars: इंडियन मार्केट में अप्रैल महीने में लॉन्च हो रहीं ये कार, मचाएंगी धमाल

21 वर्षीय मयंक यादव IPL इतिहास में 155kmph की रफ्तार से ज्यादा 3 गेंद डालने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now