Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Stock Market News: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद, आज के दिन भारतीय शेयर बाजार ने ली थोड़ी राहत की सांस

Stock Market Crash Share Market Crash News

Stock Market News: नई दिल्ली: देश में कल के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया था, जिससे जोरदार गिरावट देखी गई थी। लेकिन आज भारतीय बाजार ने थोड़ी राहत की सांस ली है। बीएसई सेंसेक्स ने 950 अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ 73,000 के पार खुलकर यह संकेत दिया है कि बाजार में थोड़ी स्थिरता आ रही है।

आईटी और एफएमसीजी सेक्टर का योगदान (Stock Market)

आईटी शेयर आज भी 1% से अधिक बढ़त दिखा रहे हैं। यह वही सेक्टर है जिसने कल की चौतरफा बिकवाली के दौरान मजबूती दिखाई थी। एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में भी आज जोश है, जो बाजार को थोड़ा सहारा दे रहे हैं।

बाजार की ओपनिंग (Stock Market Opening)

बीएसई सेंसेक्स ने 948.84 अंकों यानी 1.32% की उछाल के साथ 73,027 के स्तर पर जोरदार शुरुआत की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 243.85 अंक (1.11% की बढ़त) के साथ 22,128 पर खुला।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव (Stock Market Moment)

सेंसेक्स में तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सुबह 9:35 बजे सेंसेक्स 453 अंकों की बढ़त के साथ 72,532 के स्तर पर था, जबकि 9:25 बजे यह 122.82 अंकों की गिरावट के साथ 71,956 के स्तर पर था। एनएसई निफ्टी भी तेजी के साथ हरे निशान में बना हुआ है और 120 अंकों की बढ़त के साथ 22,005 पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल(Situation of Sensex shares)

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 8 शेयरों में गिरावट है। एचयूएल 5% की उछाल के साथ टॉप गेनर बना हुआ है, और नेस्ले 3.75% ऊपर है। एशियन पेंट्स 3.20% चढ़ा है जबकि एचसीएल टेक 2.23% की बढ़त पर है। टाटा स्टील भी 2.14% की तेजी पर है।

एनएसई निफ्टी का हाल

निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है, जबकि 19 शेयर गिरावट में हैं। एचयूएल यहां भी टॉप गेनर है और 5.85% की उछाल पर है। ब्रिटानिया 5% से ऊपर है, टाटा कंज्यूमर में 4.20% की तेजी है और एशियन पेंट्स 3.94% की बढ़त पर है। नेस्ले में 3.87% की मजबूती देखी जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now