Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Breaking News: बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर गोलीकांड, युवक घायल

Breaking News: बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर गोलीकांड, युवक घायल

Breaking News: बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर आज गोलीकांड में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस गोलीकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यह हमला कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के हमलावर पर पंजाब के शूटर द्वारा किया गया। इस मामले में पूर्व विधायक का बेटा भी शक के घेरे में है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था। घटना के दौरान, अज्ञात व्यक्ति ने घुमारवीं निवासी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर पिस्टल से दो फायर किए। सौरभ पटियाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल सौरभ को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मन्दिर मे श्रद्धालुओं की भीड़ कोरोना के नियमों पर प्रहार, प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस जल्द से जल्द हमलावर को पकड़ने के लिए तत्पर है। बता दें कि सौरभ पटियाल उर्फ फांदी निवासी घुमारवीं पर बीते वर्ष 2023 में घुमारवीं बस अड्डा में परिवहन निगम के परिचालक के साथ मारपीट करने के आरोप भी लगे थे। पुलिस ने परिचालक के साथ हुई मारपीट के सौरभ पटियाल उर्फ फांदी को गिरफ्तार भी किया था।

घटना के बाद डीएसपी मदन धीमान मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी गोली चलाने के बाद कोर्ट की तरफ भागे। डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और एक भाग गया है।

इसे भी पढ़ें:  गोबिंद सागर झील मे डूबकर युवक की मौत शादी समारोह में आया था युवक पुलिस का सर्च आपरेशन जारी

Breaking News: देखिये गोलीकांड, का वीडियो 

YouTube video player

नोट यह खबर अपडेट की जा रही है ,,!

Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar Breaking News

Join WhatsApp

Join Now