Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IT Raid: नादौन में क्रशर मालिकों और रिसॉर्ट संचालक के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश

IT Raid: नादौन में क्रशर मालिकों और रिसॉर्ट संचालक के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश

हमीरपुर।
IT Raid in Himachal:
हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों की तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) के गृह क्षेत्र नादौन में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार नादौन में (IT Raid in Nadoun) तीन अलग-अलग जगहों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की है। यह छापेमारी दो क्रशर मालिकों और एक रिसॉर्ट संचालक के ठिकानों पर हुई है। आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान इनके आवासों के बाहर सीआरपीएफ के जवान पहरा दे रहे हैं और अंदर आयकर अधिकारी और कर्मचारी दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार ये कार्रवाई की है। इससे पहले हमीरपुर जिले में 9 जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई थी और टीम ने दस्तावेजों की जांच की थी। बता दें कि हमीरपुर में 29 जून को भी आयकर विभाग की टीम ने पांच जगहों पर सराफा और शराब कारोबारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों पर रेड कर रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया था अब एक सप्ताह के भीतर दो क्रशर और एक रिसॉर्ट मालिक आयकर विभाग के निशाने पर आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  Misbehaviour With Kashmiri Shawl Seller: हिमाचल में कश्मीरी शॉल विक्रेता के साथ दुर्व्यवहार की घटना पर जेकेएसए ने उठाए सवाल

IT Raid in Nadoun: कई तरह के सवाल बो रहे खड़े

उपचुनाव के बीच मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर और गृह क्षेत्र में आयकर विभाग की रेड को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आयकर विभाग की यह दबिश क्या किसी तरह के सियासी दबाव के चलते हुई है या फिर किसी तरह के इनपुट जांच एजेंसी को मिले हैं। जिले में एक सप्ताह के भीतर आयकर विभाग ने दूसरी बार छापेमारी की है।

इसे भी पढ़ें:  पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का अभियान पूरा, 70 हजार पर्यटक अपने गंतव्यों को रवाना: मुख्यमंत्री

CM Sukhwinder Singh SukhuHamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samacharHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now