Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट..!, भूस्खलन की चेतावनी

Himachal Weather Update Himachal News: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले पांच दिनों तक हिमाचल में होगी झमाझम बारिश

Himachal Weather; मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 अगस्त को, उत्तराखंड और राजस्थान में 13 अगस्त तक, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 11 अगस्त तक, पंजाब में 10 अगस्त को और हरियाणा में 8 अगस्त और 10 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश हो सकती है।

Himachal Weather Update: हिमाचल में भूस्खलन की चेतावनी

हिमाचल के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के आठ जिलों में कई स्थानों पर 115 मिलीमीटर प्रति घंटे की गति से वर्षा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Pori Fair Triloknath: त्रिलोकीनाथ में पोरी मेला का हुआ आगाज, विधायक अनुराधा राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और राज्य में 100 से अधिक सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने 10 अगस्त को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कांगड़ा, सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर, सोलन और मंडी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बाढ़ की चेतावनी भी दी है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार मंडी में 37, शिमला में 29, कुल्लू में 26, कांगड़ा में छह, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में चार-चार, सिरमौर में दो और हमीरपुर में एक सहित कुल 109 सड़कें बंद हैं। अगले पांच से छह दिनों के दौरान मानसून की गतिविधि की तीव्रता और प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होने की आशंका है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका के बारे में भी चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम से मिला प्रदेश व्यापार मंडल, 1 जून से सभी दुकाने 5 घण्टे खोलने का रखा प्रस्ताव
Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Weather Himachal Weather Alert Himachal Weather news Himachal Weather Update

Join WhatsApp

Join Now